Top 5 TV News: आयशा सिंह ने ऑनस्क्रीन 'बेटी' संग मचाया धमाल, तेरी मेरी डोरियां में लीप के बाद आएगा धांसू ट्विस्ट

Top 5 TV News: टीवी की दुनिया 14 मार्च को बहुत कुछ हुआ है। एक तरफ आयशा सिंह और अरिया सकारिया ने जमकर मस्ती की है। इसके अलावा, तेरी मेरी डोरियां का नया प्रोमो सामने आया है।

By: Kavita  |  Published: March 14, 2024 6:59 PM IST

Top 5 TV News: आयशा सिंह ने ऑनस्क्रीन 'बेटी' संग मचाया धमाल, तेरी मेरी डोरियां में लीप के बाद आएगा धांसू ट्विस्ट

Top 5 TV News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। रोजाना कई सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। आज यानी 14 मार्च 2024 के दिन भी काफी कुछ हुआ है। टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह का उनकी ऑनस्क्रीन बेटी अरिया सकारिया के साथ खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा, तेरी मेरी डोरियां का नया प्रोमो सामने आया है, जो लीप के बाद की कहानी से जुड़ा है। इस प्रोमो में शो में एंट्री लेने वाले नए कलाकार का चेहरा भी दिखाया गया है। आइए आपको आज यानी गुरुवार की टॉप 5 खबरें बताते हैं।

ऑनस्क्रीन बेटी संग दिखीं आयशा सिंह

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) चाइल्ड आर्टिस्ट अरिया सकारिया आयशा सिंह की बेटी के रोल में दिखी थीं। वहीं, अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आयशा अरिया के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं। आयशा इस वीडियो में अरिया को गोद में लेकर झूमती दिख रही हैं।

TRENDING NOW

तेरी मेरी डोरियां में धमाकेदार होगा लीप

टीवी सीरियल तेरी मेरी डोरियां में पांच साल का लीप आने वाला है और सीरियल के लीप का नया प्रोमो भी सामने आ गया है। इस प्रोमो में साफ पता चल रहा है कि साहिबा और अंगद अलग हो गए हैं। शो में लीप के बाद योगेंद्र विक्रम सिंह की एंट्री होने वाली हैं। प्रोमो में योगेंद्र साहिबा के नए पति के रोल में दिख रहे हैं।

माधुरी दीक्षित ने सुनील शेट्टी संग भरमाया इश्क

रियलिटी शो डांस दीवाने का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें माधुरी दीक्षित सुनील शेट्टी के साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि इस हफ्ते डांस दीवाने में रिश्तों का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत माधुरी और सुनील से होगी।

देखें

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खानजादी की अभिषेक के लिए बात सुनकर खुश हुए फैंस

बिग बॉस 17 फेम खानजादी का एक वीडियो का इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। ये इवेंट एक कॉलेज इवेंट का है, जिसमें खानजादी बतौर गेस्ट आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग खानजादी से अभिषेक के बारे में पूछते हैं कि वह उन्हें कैसा लगता है? इस पर खानजादी बोलती हैं, 'पागल लगता है।'

पूजा सिंह और करण शर्मा शादी के लिए हुए तैयार

टीवी सीरियल दीया और बाती से पॉपुलर हुई पूजा सिंह और एक्टर करण शर्मा डेटिंग के बाद शादी करने के लिए तैयार हैं। कपल 30 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएगा।