Top 5 TV News: टीवी की दुनिया में आए दिन बड़ी घटना घटती रहती है, जिसके बारे में जानना फैंस के लिए भी जरूरी होता है। हर कोई अपने फेवरेट कलाकार की पर्नसल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है और बॉलीवुड लाइफ हिंदी के टॉप 5 के इस सेगमेंट पर हम आपको टीवी जगत की हर बड़ी खबर बताते हैं। आज यानी 30 मई रिंकू धवन पर ईशा मालवीय की गुस्सा निकला है। इसके अलावा भारती सिंह अपने बेटे के मुंडन पर रोती दिखी हैं। आइए आपको आज की टॉप 5 टीवी न्यूज के बारे में बताते हैं।
रिंकू धवन पर भड़कीं ईशा मालवीय
टीवी एक्ट्रेस रिंकू धवन ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप पर कमेंट किया था। रिंकू ने कहा था कि उन्होंने समर्थ को पहले ही बोला था कि उन दोनों का रिश्ता 6 महीने से ज्यादा नहीं टिकने वाला। रिंकू के इस बयान पर ईशा भड़क गई हैं और उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई है।
किसे डेट कर रही हैं उर्फी जावेद
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने टेलीचक्कर को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उर्फी जावेद ने अपनी लव लाइफ पर बात की है। उर्फी ने बॉयफ्रेंड के सवाल पर कहा कि क्यों बताऊं... अगर पैसे मिलेंगे तो सब कुछ बता दूंगी। उर्फी जावेद के इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है।
बंद होने वाला है तेरी मेरी डोरियां
टीवी सीरियल तेरी मेरी डोरियां पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। बीते कुछ महीने पहले ये सीरियल टीआरपी की लिस्ट में राज कर रहा था, लेकिन सीरियल लीप के बाद अचानक ही टॉप 10 से बाहर हो गया है। ऐसे में मेकर्स इस शो को जून के महीने में बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बेटे के मुंडन पर रोईं भारती सिंह
भारती सिंह अपने बेटे गोला को सोशल मीडिया से जोड़कर रखती हैं। कॉमेडियन अपने बेटे की लाइफ से जुड़ी हर अपडेट देती हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे गोला का मुंडन करवाया है। इस मौके पर भारती सिंह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं।
टीवी पर कमबैक करेंगी दीपिका कक्कड़
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन अब दीपिका ने स्क्रीन पर कमबैक करने का मन बना लिया है। इस बात का हिंट शोएब इब्राहिम ने किया।
Subscribe Now
Enroll for our free updates