Top 5 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना बहुत कुछ होता है। बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही टीवी जगत के कलाकारों की खबरें भी सामने आती रहती हैं। कई बार तो सेलेब्स भी अपनी लाइफ के बारे में बड़े बड़े खुलासे कर देते हैं। आज यानी 8 अगस्त को भी बड़े बड़े अपडेट आए हैं और बॉलीवुडलाइफ के इस सेगमेंट में हम आपको टॉप 5 खबरें बताने वाले हैं। शिव ठाकरे ने सलमान खान से काम मांगने पर चुप्पी तोड़ी है और खतरों के खिलाड़ी के सेट पर अभिषेक कुमार का फ्लर्ट करते हुए दिखे हैं। आइए आपको बाकी खबरें बताते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 14 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पहले तो एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई जाती है और फिर अभिषेक सेट की फीमेल क्रू मेंबर के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स अभिषेक कुमार को काफी छोड़ते हैं।
टीवी की दुनिया में जाकिर खान अपना शो लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कपिल शर्मा को रिप्लेस किया है। जल्द ही उनका शो 'आपका अपना जाकिर' शुरू होगा, जिस पर लोगों की राय आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जाकिर खान अपने शो से कपिल शर्मा को खा जाएगा।
रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। ओलपिंक में कुश्ती के मैच से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था, जिसके बाद अब विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला लिया है। इस खबर पर नकुल मेहता ने हार्ट ब्रेक वाली इमोजी बनाई है।
प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में युविका का बेबी शॉवर हुआ, जिसमें प्रिंस ने अपनी पत्नी पर ढेर सारा प्यार लुटाया। एक वीडियो में प्रिंस अपनी पत्नी के बेबी बंप पर किस करते हुए दिख रहे हैं।
हाल ही में शिव ठाकरे ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सलमान खान से कभी काम नहीं मांगेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने सलमान खान का शो किया है और उनके साथ काम करना भी पसंद करेंगे, लेकिन वह शो होस्ट करते थे। कास्ट नहीं करते हैं।