Top 5 TV News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और आज यानी 31 मई को भी बहुत कुछ हुआ है, जिसके बारे में हम बॉलीवुडलाइफ के टॉप 5 न्यूज के सेगमेंट में आपको बताएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक सीन ट्विटर पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फैंस इस सीन की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा, अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय संग फिर से डेटिंग लाइफ को शुरू करने पर रिएक्ट किया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 5 न्यूज में बताते हैं।
ट्विटर पर छाया ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का लेटेस्ट एपिसोड ट्विटर पर छाया हुआ है। सीरियल में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान अभिरा का साथ देगा और उसके लिए पहले अपने दोस्तों से और फिर फूफा सा से लड़ाई करेगा। ये सीन फैंस को काफी पसंद आया है।
साउथ सुपरस्टार पर भड़के नकुल मेहता
टीवी एक्टर नकुल मेहता ने साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को खरी खोटी सुनाई है। एक्टर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह साउथ की एक्ट्रेस को एक अवॉर्ड शो के स्टेज पर धक्का देते दिख रहे हैं। ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुंबुल तौकीर खान को नहीं मिला अब्दू की शादी का न्योता
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक की गैंग की सदस्य रही हैं, लेकिन अब तक अब्दू ने सुंबुल को अपनी शादी का न्योता नहीं भेजा है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया और बताया कि वह अपने दोस्त की शादी के लिए काफी खुश हैं।
ईशा मालवीय संग फिर रिश्ता जोड़ेंगे अभिषेक कुमार?
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले भारती सिंह को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें कॉमेडियन ने एक्टर से पूछा कि अगर फिर से अपने एक्स के पास जाने का मौका मिले तो क्या जाएगा? यहां भारती ईशा मालवीय के बारे में बात कर रही थीं। इस पर अभिषेक कुमार ने साफ 'नहीं' मे जवाब दिया।
रिंकू धवन और ईशा मालवीय में छिड़ी जंग
रिंकू धवन और ईशा मालवीय के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे के लिए बोल रही हैं। हाल ही में ईशा ने रिंकू की मैरिड लाइफ और तलाक पर सवाल उठाया था। इस पर जवाब देते हुए रिंकू ने कहा कि मैंने आपको महत्वकांक्षी बताया था। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन जिस तरह आपने मेरी मैरिड लाइफ और तलाक पर कमेंट किया, वो आपकी सेंसिब्लिटी को दर्शाता है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates