Also Read
टीवी इंडस्ट्री से एक और खुशखबरी सामने आई है. दरअसल युविका चौधरी के बाद अब पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अपने तमाम चाहने वाले फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह बेटी की मां बन गई हैं. दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका बेटी के माता-पिता बनने पर काफी खुश हैं. टीवी की 'मधुबाला' की सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. बताते चलें कि दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने साल 2015 शादी की थी. इस तरह से ये कपल शादी के 9 साल बाद पेरेंट्स बना है.
दृष्टि धामी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, '22 अक्टूबर 2024 को सीधे स्वर्ग से हमारे दिल में एक नन्ही सी जान आ गई है. ये एक नई शुरुआत है.' एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने नाम के अलावा हसबैंड और पेरेंट्स का नाम लिखा है. दृष्टि धामी की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा रुबीना दिलैक, मौनी रॉय, करण सिंह ग्रोवर, नकुल मेहता, सुमोना चक्रवर्ती सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है. बताते चलें कि 39 साल की दृष्टि धामी ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी के 9 साल बाद बेबी प्लानिंग को लेकर कहा था कि उन्हें मां बनने को लेकर कई जल्दी नहीं है और उन पर फैमिली का भी प्रेशर नहीं है. जब वो और उनके पति नीरज खेमका तैयार होंगे तो वह बच्चे की प्लानिंग कर लेंगे.
View this post on Instagram
दृष्टि धामी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान जमकर वर्कआउट कर रही थीं और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया था कि ये एक्टिविटी वह डॉक्टर की सलाह लेने के बाद कर रही हैं. दृष्टि धामी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपने करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'गीत हुई सबसे पराई' और' मधुबाला- एक इश्क और जुनून' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.