टीवी की जानीमानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। जेनिफर जितनी अच्छी अदाकारा है उतनी ही खूबसूरत भी है। भले ही किसी टीवी शो में नजर न आ रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। वो समय समय पर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती हैं। हाल ही में जेनिफर ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसको काफी पसंद का जा रहा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर में ऐसा क्या है जिसके बारे में इतनी बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि, इस तस्वीर में जेनीफर अपने खास दोस्त के साथ डेट इंजॉय करती नजर आ रहा है।
आप अपना दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू करें उससे पहले हम आपको बता देते है कि, जेनिफर की लंच डेट कोई और नहीं बल्कि उनकी प्यारी दोस्त है। जेनिफर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी एक खास दोस्त नजर आ रही है।
जेनिफर विगेंट को मसूरी की वादियों से हैं प्यार, इस एक्टर के साथ मस्ती करती आयीं नज़र!!
देखें जेनीफर की तस्वीर-
इस तस्वीर को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि जेनिफर ने यहां अपनी दोस्त के साथ काफी अच्छा समय बिताया है। वैसे आपको बता दें, कि टीवी की इस हसीना को घूमने का काफी शौक है। अपना शो खत्म करने के बाद जेनिफर जम्मू -कश्मीर की वादियों का लुफ्त उठाती नजर आई थी। यहां पर उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया था।
जेनिफर विगेंट की इस तस्वीर से नजरें हटा पाना होगा मुश्किल
जेनिफर की इन तस्वीरों को भी काफी पसंद किया गया था। आप तो जानते ही हैं कि, वही दूसरी तरफ उनके फैंस भी टीवी की इस अभिनेत्री को बहुत प्यार करते हैं। आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि, कुछ समय में ही जेनिफर के फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात होने लगती है। जेनिफर की ताजा तस्वीरों को भी उनके फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। बहरहाल, आपको टीवी की इस हसीना की तस्वीर कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...