मोहित रैना की तस्वीर देख एक बार फिर से धड़का मौनी रॉय का दिल, कर डाला यह खास कमेंट

मौनी रॉय के एक कमेंट ने कई सारे राज खोलकर रख दिए हैं।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 22, 2018 10:23 PM IST

टीवी के धार्मिक सीरियल ‘देवो के देव महादेव’ में शिव बनकर घर-घर लोकप्रिय हुए मोहित रैना इन दिनों अपने नये धारावाहिक 21 सरफरोस सारागढ़ी 1897 की शूटिंग में व्यस्त हैं। छोटे पर्दे के हॉट कलाकारों में से एक मोहित इस शो में हलविंदर ईशर सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। इस शो के किरदार में पूरी तरह से रमने के लिए मोहित रैना ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई हुई है।

मोहित ने अपने इस नए लुक में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें वो जींस टी-शर्ट पहनकर एक पेड़ से टेक लगाकर बैठे हुए दिख रहे हैं। मोहित इस तस्वीर में एकदम माचो-मैन लग रहे हैं। उनके इस अवतार में देख हर एक लड़की का दिल धड़कने लगेगा। टीवी अदाकारा और मोहित की खास दोस्त मौनी रॉय भी इस मामले में कोई अपवाद नहीं हैं।

मौनी ने जैसी ही मोहित की यह तस्वीर देखी, वैसे ही उन्होंने कमेंट बॉक्स में प्यार वाले तीन इमोजी बना डाले। ऐसा लग रहा है कि तकरार के बाद एक बार फिर से मोहित, मौनी के मन को भाने लगे हैं।

Mohit-2

आपको बता दें कि कुछ समय पहले मोहित रैना ने ‘21 सरफरोस सारागढ़ी 1897’ से अपने किरदार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो कि मौनी को पसंद नहीं आयी थी। उस तस्वीर पर मौनी ने भालू लिख दिया था लेकिन इस बार उनका दिल मोहित के लुक पर आ गया है।

वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है जब मौनी ने मोहित की किसी तस्वीर पर दिल वाला रिएक्शन दिया हो, वो पहले भी ऐसा कई बार कर चुकी हैं। मौनी रॉय और मोहित रैना ने भले ही कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी इशारों-इशारों में की जाने वाली बातें सारी कहानी बयां करती हैं।

मौनी रॉय इन दिनों बुल्गारिया में अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मौनी रॉय और आलिया भट्ट के बीच बहुत ही अच्छी दोस्ती हो गयी है। फिल्म में मौनी खलनायक का किरदार निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे।

(यह खबर बॉलीवुड लाइफ के साथ इंटर्नशिप कर रहीं कविता जायसवाल ने लिखी है।)