सारा खान ने करवाई लिप सर्जरी, फैंस ने किए भद्दे कमेंट्स, देखें कैसा बिगड़ा चेहरा

टीवी की स्टार एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: January 11, 2019 5:26 PM IST

टीवी की स्टार एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनका चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई दे रहा हैं। तस्वीरों में उनको पहचानना भी मुश्किल लग रहा हैं। उनकी जिस खूबसूरती पर उनके फैन्स मर मिटते थे उनकी वो सुंदरता उनके चेहरे से गायब थी। उनको देख कर लगता है कि उन्होंने अपने लिप की सर्जरी की हो। उनके लिप तस्वीरों में सूजे हुए दिखाई दिए हैं। वैसे मिली जानकरी के मुताबिक, सारा खान ने अपने लिप सर्जरी करवा ली है। इसके बाद उनका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया है। खुद को दूसरे से अलग दिखने के लिए और अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए उन्होंने ये एक्सप्रेमेंट अपने चेहरे के साथ किया हैं।

सारा खान ने ‘ब्लैक हार्ट’ गाने के लिए उतार दिए सारे कपड़े तो चढ़ा फैंस का पारा, कहा ‘तुमसे अच्छी तो राखी सावंत...’

सारा खान की यह तस्वीर देख उनके फैन्स भी हक्के-बक्के रह गए है और उनको सोशल मीडिया पट लताड़ रहे हैं। भद्दे-भद्दे कमेंट्स करते हुए सारा खान को एहसास करा रहे है कि उन्होंने अपने चेहरे के साथ क्या किया हैं।

देखें ये तस्वीरें

View this post on Instagram

#nomakeupdiaries ❤️ #oilyhairdontcare ?

A post shared by sara Khan (@ssarakhan) on

दरअसल, सारा खान बहुत जल्द सीरियल बिदाई से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली है। जिसके चलते उन्होंने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अपनी नए लुक से वो अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहती थीं लेकिन उन्होंने जो सोचा उसका उल्टा हो गया। वैसे आपको बता दें, सारा खान अक्‍सर अपनी अजीबो गरीब हरकतों के कारण ट्रोल होती रहती है। कुछ समय पहले उन्होंने सेमी न्‍यूड हो गई थी, इसके बाद सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस के निशाने पर आ गई थी।

ब्लैक हार्ट सॉन्ग पोस्टर पर दिखा अदाकारा सारा खान का हॉट अवतार

आपको बता दें, सर्जरी के बाद सिर्फ सारा खान ने ही अपने चेहरा नहीं बिगाड़ा हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, आयशा टाकिया, राखी सावंत जैसे नाम भी शामिल है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...