Rupali Ganguly Slams On Supreme Court: पिछले कुछ समय में देशभर में आवारा कुत्तों (Dogs) के आतंक के खौफनाक वीडियोज सामने आते रहे हैं. ऐसे में बीते सोमवार यानी 11 अगस्त 2025 को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली (Delhi) में आवारा कु्त्तों को हटाने और उन्हें डॉग शेल्टर में रखने के आदेश दिए, लेकिन कोर्ट के इस फैसले ने देशभर में एक नई बहस छेड़ दी है खासकर मनोरंजन से जुड़े सितारे SC के इस आदेश के बाद विरोध जता रहे हैं. रवीना टंडन (Raveena Tandon), वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बाद अब टीवी की 'अनुपमा' यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कोर्ट के इस फैसले की निंदा की है.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly On SC) ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'हमारी परंपराओं में कुत्ते भैरव बाबा के मंदिर की रखवाली करते हैं और अमावस्या पर आशीर्वाद के लिए उन्हें खाना खिलाया जाता है. वे हमारी गलियों में पले-बढ़े हैं, दुकानों की रखवाली करते हैं, हमारे दरवाजों के बाहर इंतजार करते हैं, चोरों को भगाते हैं.'
रुपाली (Rupali Ganguly) ने आगे कहा, 'अगर हम उन्हें अभी हटा दें, तो असली खतरे आने से पहले ही हम अपने रक्षकों को खो देंगे, जैसे आग लगने से पहले अलार्म बंद कर देना. उन्हें दूर-दराज के आश्रय स्थलों में भेजना दयालुता नहीं, बल्कि निर्वासन है.' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'वे आवारा नहीं है. उनकी देखभाल करें, टीका लगाएं, खाना खिलाएं और उन्हें वहीं रहने दें जहां वे हैं. जो समाज अपने बेजुबानों की रक्षा नहीं कर सकता, वह अपनी आत्मा खो रहा है. आज कुत्ते हैं कल...कौन होगा? अपनी आवाज उठाएं क्योंकि, उनके पास आवाज नहीं है.'
In our traditions, dogs guard Bhairav Baba’s temple and are fed on Amavasya for blessings. They’ve grown up on our streets, guarding shops, waiting outside our doors, barking away thieves.
If we remove them now, we risk losing our protectors before the real dangers arrive, like…
— Rupali Ganguly (@TheRupali) August 12, 2025
बता दें कि, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के पहले रवीना टंडन, वरुण धवन और जान्हवी कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पिटीशन शेयर करते हुए लिखा कि, सड़कों पर रहने वाले ये जानवर सिर्फ आवारा कुत्ते नहीं हैं, बल्कि ये हमारे समाज का हिस्सा हैं.