The 50: इस दिन से शुरू होगा TV का सबसे बड़ा रियलिटी शो, फराह खान संभालेंगी होस्ट की गद्दी?

The 50: टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द फिफ्टी' को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर 50 कंटेस्टेंट्स वाला ये शो कब से शुरू हो रहा है और इसका होस्ट कौन होगा?

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 3, 2026 5:42 PM IST

The 50: इस दिन से शुरू होगा TV का सबसे बड़ा रियलिटी शो, फराह खान संभालेंगी होस्ट की गद्दी?

The 50 OTT Release Date: साल 2026 की शुरुआत में ही टीवी पर बड़ा धमाका होने जा रहा है. दरअसल, टेलीविजन पर अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'द 50' (The 50) दस्तक देने वाला है, इस तरह का शो इंडियन ऑडियंस ने पहले कभी नहीं देखा. इसे अब तक के रियलिटी शोज का बाप कहा जा रहा है. इस शो का ऐलान 'बिग बॉस 19' के फिनाले के दौरान किया गया था, लेकिन इसकी रिलीज डेट और होस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि, ऐलान के बाद से ही 'द 50' (The 50 Release Date) चर्चा में बना हुआ है और दर्शक इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं, क्योंकि इसमें 10-12 नहीं बल्कि एक साथ 50 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे.

The 50 का नया प्रोमो वीडियो जारी

अपने नाम, थीम और कंटेस्टेंट्स की पार्टिसिपेंट को लेकर चर्चा में बने इस शो 'द 50' लेकर मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है. दरअसल, जीओहॉटस्टर पर एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें इसकी रिलीज डेट का तो खुलासा किया गया है, साथ ही इस शो को होस्ट कौन करेगा इसका भी हिंट दिया गया है.

TRENDING NOW

क्या The 50 को होस्ट करेंगी फराह खान?

जीओहॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में फराह खान अपने मैनेजर के साथ नजर आ रही हैं. क्लिप में वो 'द फिफ्टी' रियलिटी शो की खबर पढ़ते हुए पूछती हैं कि, ये क्या है और इसमें मुझे क्यों नहीं लिया. इसमें वो यह कहती हुई भी नजर आ रही हैं कि, इंडिया में ऐसा कौन है, जिसने खाना, गाना, टैलेंट, ठुमके सब जज किया हो. उनकी इस लाइन से लगता है कि, इस शो के होस्ट की गद्दी वही संभालने वाली हैं. हालांकि, इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

कब और कहां देख सकते हैं The 50?

वहीं इस नए प्रोमो वीडियो में शो के ऑन एयर होने की डेट और टाइमिंग दोनों सामने आ गई है. प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बदलने वाली है रियलिटी शो की रियलिटी, द 50 ने हर किसी को कर दिया है आश्चर्यचकित... 1 फरवरी से जीओहॉटस्टर पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.'

मालूम हो कि, 'द 50' में 10-20 नहीं बल्कि पूरे 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे. इनमें कई इंडस्ट्री के बड़े चेहरे भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द 20' शो में 'बिग बॉस' मराठी के विनर और हिंदी के फर्स्ट रनरअप रहे शिव ठाकरे भी हिस्सा ले सकते हैं.