TV News of The Day: बीते दिन से बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्रेकअप का ऐलान करके सबको हैरत में डाल दिया है। दूसरी तरफ 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार निभा रही अदाकारा अनघा भोसले ने भी इंडस्ट्री के लोगों की पोल खोल दी है। अनघा भोसले ने दावा किया है कि इंडस्ट्री में उनके साथ काफी भेदभाव हुआ है। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और श्वेता तिवारी जैसी हसीनाएं भी अपनी पोस्ट की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको दिन भर की 5 बड़ी खबरों की जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज की टॉप 5 खबरें कौन सी हैं।
अनुपमा की नंदिनी ने छोड़ा शो?
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार निभा रही अदाकारा अनघा भोसले ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया है। अनघा भोसले ने दावा किया है कि वो इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स के चलते उन्होंने ये फैसला किया है। अनघा भोसले ने इंडस्ट्री के लोगों को दोगला बता दिया है।
View this post on Instagram
फिर हुई पल्लवी और राघव की मुलाकात
सीरियल मेहंदी है रचने वाली में काम कर चुके साई केतन राव और शिवांगी खेड़कर एक बार फिर से टकरा गए। बीती रात हुए आईटीए 2022 अवॉर्ड्स में साई केतन राव और शिवांगी खेड़कर एक साथ जमकर पोज देते नजर आए। साई केतन राव और शिवांगी खेड़कर को दोबारा साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।
View this post on Instagram
2 महीने में एक दूसरे से बोर हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
अंकिता लोखंडे ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस तस्वीर में अंकिता लोखंडे कहती नजर आ रही हैं कि शादी के 2 महीने में ही वो विक्की जैन से बोर हो चुका हैं। वीडियो में विक्की जैन दावा कर रहे हैं कि उनकी शादी को 250 साल हो गए हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का ये वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।
View this post on Instagram
श्वेता तिवारी की तस्वीरों ने मचाया हंगामा
श्वेता तिवारी उम्र बढ़ने के साथ साथ और भी हसीन होती चली जा रही हैं। इस बात का सबूत श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वरुण सूद के साथ जुड़ा इस हसीना का नाम
बीते दिन ही दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद के साथ ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप की खबर आते ही वरुण सूद का नाम मधुरिमा रॉय नाम की लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दिव्या अग्रवाल ने इस खबर को सरासर गलत बताया है।