TV News of The Day: ऑफ एयर होगा Bade Achhe Lagte Hain 2, अस्पताल में भर्ती हुए Jodha Akbar स्टार Rajat Tokas

TV News of The Day: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको छोटे पर्दे की उन घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: November 24, 2021 5:39 PM IST

TV News of The Day: हर रोज की तरह आज भी टीवी की दुनिया में कई बड़ी घटनाओं ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया है। आज रजत टोकस, निक्की तम्बोली, दिशा परमार, नकुल मेहता और संजय गगनानी जैसे सितारों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको रोजाना की तरह टीवी जगत की 5 बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-

अस्पताल में भर्ती हुए रजत टोकस
नागिन 3 और जोधा अकबर जैसे शोज में काम कर चुके टीवी एक्टर रजत टोकस अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। कुछ समय पहले ही रजत टोकस ने अस्पताल में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि रजत टोकस ने ये नहीं बताया है कि उनको हुआ क्या है।

View this post on Instagram

A post shared by Rajat (@rajattokas19)


सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 पर लगेगा ताला

खबरों की मानें तो एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 पर ताला लगने वाला है। दिशा परमार और नकुल मेहता का शो लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 को ऑफ एयर कर दिया जाएगा।

भाई के जन्मदिन मन इमोशनल हुईं निक्की तम्बोली
कुछ समय पहले ही बिग बॉस स्टार निक्की तम्बोली ने कोरोना की वजह से अपने भाई को को दिया था। आज निक्की तम्बोली अपने भाई का जन्मदिन मना रही हैं। अपने भाई के जन्मदिन पर निक्की तम्बोली ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है।

टीवी की पार्वती ने बढ़ाया तापमान
टीवी की पार्वती यानी सोनारिका भदौरिया की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तस्वीरों में सोनारिका भदौरिया बिकिनी पहनकर कहर बरपाती नजर आ रही हैं। फैंस सोनारिका भदौरिया की इन बोल्ड तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

पूनम प्रीत के साथ रोमांस करते नजर आए संजय गगनानी
टीवी एक्टर संजय गगनानी 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। संजय गगनानी की शादी की रस्मों का आगाज हो चुका है। इसी बीच संजय गगनानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में संजय गगनानी अपनी मंगेतर पूमन प्रीत के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।