Deepika Singh, Kaun Banega Crorepati 13, Hema Malini, Big B, Amitabh Bachchan, Vivian Dsena, Eisha Singh, Colors TV, Sirf Tum, Broken Broken but Beautiful 3, Navratri, Garba Night, Dandiya Night, Shehnaaz Gill, Sidharth Shukla,Bigg Boss 15, Latest TV News, TV News,TV Gossip, TV, News of The Day, Top 5 TV News of the Day, s, शहनाज गिल,, टीवी न्यूज, टीवी गॉसिप, टीवी ट्रेंडिंग न्यूज, टीवी लेटेस्ट गॉसिप
TV News of The Day: हर रोज की तरह आज भी टीवी की दुनिया में कई बड़ी घटनाओं इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। इन घटनाओं की वजह से टीवी सितारों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बीते 2 दिन की तरह आज भी पूरे दिन शहनाज गिल के फैंस ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचाया। वहीं दूसरी तरफ हिना खान, रुपाली गांगुली उमर रियाज और हिमांशी खुराना जैसे सितारों ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी जगत की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताएंगे।
देहांत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को मिला ये अवॉर्ड
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत को दो महीने होने जा रहे हैं। फैंस अब भी सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत मिस कर रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला ने एक अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सिद्धार्थ शुक्ला को वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुट 3 के लिए बेस्ट पॉपुलर एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस खबर के आने के दो दिन बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस जश्न मना रहे हैं। यही वजह है जो सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रहा है।
केबीसी 13 की मेहमान बनेंगी हेमा मालिनी
कौन बनेगा करोड़ पति 12 में हर हफ्ते अमिताभ बच्चन कुछ खास मेहमानों का स्वागत करते हैं। इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने के लिए जेनिलिया डीसूजा और रितेश देशमुख आए थे। इसी बीच खबर आ रही है कि केबीसी 13 में जल्द ही हेमा मालिनी की एंट्री होने वाली है। हेमा मालिनी आने वाले वीकेंड में बिग बी के साथ केबीसी का खेल खेलती नजर आएंगी।
View this post on Instagram
2 साल बाद टीवी पर लौटेंगे विवयन डीसेना
टीवी एक्टर विवयन डीसेना 2 साल बाद फिर से टीवी पर वापसी करने वाले हैं। विवयन डीसेना ने साल 2019 में सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की को अलविदा कर दिया था। शक्ति को छोड़ने के बाद से ही विवयन डीसेना टीवी से गायब है। अब जल्द ही विवयन डीसेना कलर्स टीवी के नए शो में नजर आने वाले हैं। विवयन डीसेना सिर्फ तुम नाम के सीरियल का हिस्सा बनने वाले हैं। इस शो में विवयन डीसेना टीवी अदाकार ईशा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। आपने ईशा सिंह को जी टीवी के सीरियल इश्क सुभान अल्लाह में देखा है।
View this post on Instagram
दिलजीत दोसांझ पर भड़कीं शहनाज गिल
हाल ही में शहनाज गिल ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। इन दिनों शहनाज गिल अपनी फिल्म हौसला रख के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान शहनाज गिल का गुस्सा अपने कोस्टार और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पर निकल गया। कुछ समय पहले ही दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल दिलजीत दोसांझ पर भड़कती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
दीपिका सिंह ने घर के आंगन में किया डांस
सीरियल दिया और बाती हम की संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुकी हैं। दीपिका सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में दीपिका सिंह के एअक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। इस वीडियो में दीपिका सिंह अपने घर के आंगन में डांस करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram