TV News of The Day: टीवी की दुनिया में आज भी कई सितारे लाइमलाइट में बने रहे। रोजाना की तरह आज भी टीवी की दुनिया में काफी हलचल हो रही है। इन घटनाओं की वजह से छोटे पर्दे की दुनिया में खलबली देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ फैंस सुशांत सिंह राजपूत को याद करते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या शर्मा ने रश्मिका मंदाना बनकर सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। रोजाना की तरह हम आपको टीवी में घटने वाली 5 बड़ी घटनाओं के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं कि आज किन 5 बड़ी खबरों ने फैंस के बीच हंगामा मचाया है। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: जेल से बाहर आएगा सई का सिरफिरा आशिक, च्वहाण परिवार की इज्जत होगी नीलाम
मेहंदी की रस्म में हंगामा मचाती दिखीं मानसी श्रीवास्तव
सीरियल कुंडली भाग्य स्टार मानसी श्रीवास्तव जल्द ही शादी करने जा रही हैं। हाल ही में मानसी श्रीवास्तव की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया पर मानसी श्रीवास्तव की मेहंदी की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है।
रश्मिका मंदाना बनीं ऐश्वर्या शर्मा
सोशल मीडिया पर सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आ रही टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा की एक वीडियो हंगामा मचा रही है। इस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा रश्मिका मंदाना की तरह सामी सामी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: भवानी की धज्जियां उड़ाएगी सई, विराट के मुंह पर पड़ेगा जोरदार तमाचा
फैंस को याद आए सुशांत सिंह राजपूत
आज लोग सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनीवर्सरी मना रहे हैं। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी सितारे भी आज सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजली दे रहे हैं। सुबह से ही सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। Also Read - TRP List 18th Week 2022: इमली और अक्षरा ने मिलकर उड़ाई नागिन की धज्जियां, अनुपमा से नाखुश हुए फैंस?
शांति की खोज में ब्रह्मकुमारी के आश्रम पहुंचीं शहनाज गिल
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी अदाकारा शहनाज गिल ब्रह्मकुमारी के आश्रम पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज गिल ब्रह्मकुमारी के आश्रम में खड़ी नजर आ रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि शहनाज गिल शांति की खोज करने के लिए ब्रह्मकुमारी के आश्रम गई हैं।
मोहसिन खान को मिली सोशल मीडिया पर धमकी
हाल ही में मोहसिन खान को नाम बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहसिन खान ने तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।