TV News of The Day: कोरोना की चपेट में आए Nakuul Mehta, वेकेशन पर निकलीं Rupali Ganguly

TV News Today: आज धीरज धूपर, रुपाली गांगुली, नकुल मेहता, उमर रियाज, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश समेत कई टीवी सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको छोटे पर्दे की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: December 23, 2021 4:26 PM IST

TV News of The Day: रोजाना की तरहआज कई टीवी सितारे लगातार सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। सुबह से ही धीरज धूपर, रुपाली गांगुली नकुल मेहता, उमर रियाज, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश समेत कई टीवी सितारे फैंस के बीच छाए हुए हैं। इन सितारों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी सितारों से जुड़ी 5 बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

कोरोना की चपेट में आए नकुल मेहता
सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 स्टार नकुल मेहता के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो नकुल मेहता को कोरोना हो गया है। कुछ समय पहले ही एक पोस्ट के जरिए फैंस ने इस बात का खुलासा किया है।

टास्क में चोटिल हुए उमर रियाज
बिग बॉस 15 के घर में उमर रियाज चोटिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उमर रियाज की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उमर रियाज के हाथ पर चोट साफ नजर आ रही है। उमर रियाज की चोट देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच छिड़ी जंग
हाल ही मेम बिग बॉस 15 के घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने ब्रेकअप कर लिया है। रिश्ता टूटने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बी.च एक नई जंग का आगाज हो गया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही एक दूसरे की शक्ल नहीं देखना चाहते। ऐसे में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वेकेशन पर निकलीं रुपाली गांगुली
सीरियल अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली की एक वीडियो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस वीडियो में रुपाली गांगुली अपनी कार में सैरसपाटा करती नजर आ रही हैं। लगता है कि रुपाली गांगुली क्रिसमस के ठीक पहले वेकेशन पर निकल गई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

धीरज धूपर ने कुंडली भाग्य के सेट पर मनाया जन्मदिन
टीवी एक्टर धीरज धूपर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के मौके पर सीरियल कुंडली भाग्य की टीम ने धीरज धूपर को सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी। इस पार्टी में धीरज धूपर अपनी टीम के साथ केक कट करते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by tellyyapa (@tellyyapa9)