Pratik Sehajpal, Pavitra Punia, Paras Chhabra, Bigg Boss 15, Amitabh Bachchan, KBC 13, aya Bachchan, Naagin 6, Ekta Kapoor, Ranveer Singh, The Big Picture, Sapna Choudhary, Indian Idol 12, Neha Kakkar, Neha Kakkar pregnancy rumours,TV News of The Day, Top 5 TV News of The Day, Top 5 TV News, Latest TV News, TV News,TV Gossip, पवित्रा पुनिया, एजाज खान, पारस छाबड़ा, बिग बॉस 15, अमिताभ बच्चन, बिग बॉस 15, नागिन 6, रणवीर सिंह, एकता कपूर, मौनी रॉय, टीवी न्यूज, टीवी गॉसिप, टीवी समाचार
TV News of The Day: हर रोज की तरह आज भी टीवी की दुनिया में कई बड़ी घटनाओं ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया है। आज पवित्रा पुनिया, एजाज खान, पारस छाबड़ा, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, एकता कपूर और मौनी रॉय जैसे सितारों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको रोजाना की तरह टीवी जगत की 5 बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-
सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
सपना चौधरी एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। कुछ समय पहले ही सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। सपना चौधरी पर एक शो को कैंसल करने और आने वाले दर्शकों के पैसे न लौटाने का आरोप लगाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होनी है।
बिग बॉस 15 के घर में होगी पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा की एंट्री?
बिग बॉस 15 के घर में प्रतीक सेहजपाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रतीक सेहजपाल के लिए बिग बॉस 15 में चैलैंज बढ़ते चले रहे हैं। अब तक प्रतीक सेहजपाल को केवल घर के सदस्यों के गुस्से का सामना करना था। अब तो प्रतीक सेहजपाल के दुश्मन भी बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो बिग बॉस 15 में पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा की एंट्री होने वाली है। ये दोनों सितारे चैलेंजर बनकर प्रतीक सेहजपाल की हालत खराब करने वाले हैं। इन दोनों को ही प्रतीक सेहजपाल का दुश्मन माना जाता है। हालांकि पवित्रा पुनिया ने बिग बॉस 15 में जाने से इनकार कर दिया है।
नागिन 6 के लिए इस बॉलीवुड स्टार ने दिया ऑडिशन
कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने इस बात का ऐलान किया है कि जल्द ही नागिन 6 टीवी पर दस्तक देने वाला है। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक जानेमाने एक्टर ने शो में नागराज बनने के लिए ऑडिशन दे डाला है। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी रिएलिटी शो बिग पिक्चर के होस्ट रणवीर सिंह की जिन्होंने हाल ही में एकता कपूर से मुलाकात की है। जल्द ही एकता कपूर और मौनी रॉय रणवीर सिंह के साथ बिग पिक्चर का गेम खेलती नजर आएंगी।
केबीसी 13 के सेट पर बिग बी ने दिखाया कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता
खबर आ रही है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 के सेट से एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। स्टूडेंट स्पेशल एपिसोड में आए नन्हें आराध्य गुप्ता ने बिग बी से पूछा, आपकी आवाज एलेक्सा के लिए इस्तमाल की गई। जब जया आंटी कहती हैं, एलेक्सा एसी ऑन कर दो तो क्या उस समय एलेक्सा येस मैम बोलकर जवाब देती है? ये सवाल सुनकर बिग बी की बोलती बंद हो गई। इस सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने बड़े ही फनी तरीके से कहा, मिस्टर टीवी जर्नलिस्ट, मैं आपके साथ ये इंटरव्यू नहीं करना चाहता हूं। कृपा करके आप मेरे घर छोड़कर इसी वक्त वापस आ जाइए।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी की खबर पर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी
बीते काफी समय से खबर आ रही है कि बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ मां बनने वाली हैं। इसी बीच नेहा कक्कड़ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। नेहा कक्कड़ ने ये बात साफ कर दी है कि वो फिलहाल मां नहीं बनने वाली हैं। ज्यादा खाना खाने की वजह से नेहा कक्कड़ का वजन बढ़ गया है।
View this post on Instagram