TV News of The Day: Rubina Dilaik ने फैन को दिखाया एटीट्यूड, इस टीवी सीरियल में नजर आएंगी Nikki Tamboli

TV News Today: आज सहदेव दिर्दो, निक्की तम्बोली शर्मा रुबाना दिलाइक और हिना खान जैसे सितारों की खबरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। चलिए जानते हैं कि आज किन खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: December 29, 2021 5:14 PM IST

TV News of The Day: छोटे पर्दे की दुनिया में रोजाना कोई न कोई ऐसी घटना होती रहती है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। आज भी टीवी के गलियारे में कई बड़ी घटनाएं हुईं हैं। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी सितारों से जुड़ी 5 बड़ी खबरें बताएंगे। चलिए जानते हैं कि आज किन 5 बड़ी खबरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।

सहदेव दिर्दो का हुआ एक्सीडेंट
बसपन का प्यार गाना गाकर फेमस होने वाले सहदेव दिर्दो का मंगलवार को रोड एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। चोट की वजह से सहदेव दिर्दो लंबे समय तक कोमा में रहे। फिलहाल सहदेव दिर्दो को होस आ चुका है। बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव दिर्दो की सेहत पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं।

टीवी में डेब्यू करेंगी निक्की तम्बोली
ताजा मिल रही जानाकारी की मानें तो बिग बॉस 14 स्टार निक्की तम्बोली टीवी सीरियल की दुनिया में एंट्री करने वाली हैं। निक्की तम्बोली कलर्स टीवी के सीरियल सिर्फ तुम में नजर आएंगी। विवियन डीसेना के शो में निक्की तम्बोली एकत गेस्ट एपिरियंस देने वाली हैं।

नया साल मनाने निकलीं हिना खान
नया साल शुरू होने से पहले ही हिना खान वेकेशन पर निकल चुकी हैं। इस बार हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ न्यू यॉर्क जा पहुंची हैं। यहां से हिना खान अपने वेकेशन की शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

अपने फैन पर भड़कीं रुबीना दिलाइक
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक ने अपने एक फैन की क्लास लगा दी है। एक फैन ने रुबीना दिलाइक की एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जैसे ही रुबीना दिलाइक की नजर इस तस्वीर पर पड़ी उन्होंने अपने इस फैन को जमकर खरीखोटी सुनाई।

गोविंदा के पैरों में गिरे रणवीर सिंह
द बिग पिक्चर में इस वीकेंड में गोविंदा की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस दौरान रणवीर सिंह ऐऔर गोविंदा खूब मस्ती करने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो में रणवीर सिंह गोविंदा के पैरों में गिरे नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)