TV News of The Day: आज टीवी के गलियारे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। हालांकि रुपाली गांगुली के जन्मदिन ने पूरे दिन सोशल मीडिया पर बज्ज बनाए रखा। जहां एक तरफ टीवी सितारे रुपाली गांगुली को बर्थडे विश करते दिखे तो वहीं मेकर्स ने सीरियल अनुपमा के प्रीक्वल के लुक से पर्दा हटा दिया। खबर है कि सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 में साक्षी तंवर की एंट्री होने वाली है। रोजाना की तरह आज भी अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको दिन भर की 5 बड़ी खबरों की जानकारी देने वाले। तो चलिए जानते हैं कि आज किन 5 बड़ी खबरों ने जनता का ध्यान खींचा है।
अनुपमा के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को दिया शानदार तोहफा
रुपाली गांगुली के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने अनुपमा के प्रीक्वल के लुक से पर्दा हटा दिया है। सोशल मीडिया पर सीरियल अनुपमा के सेट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में 15 साल पहले की अनुपमा को साफ देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
अपने जन्मदिन पर दुल्हन बनीं रुपाली गांगुली
टीवी अदाकारा रुपाली गांगुली आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कुछ समय पहले ही रुपाली गांगुली ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में रुपाली गांगुली दुल्हन बनकर पोज देती नजर आ रही हैं। लगता है कि अनुपमा ने अनुज की दुल्हन बनने की तैयारी शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में होगी असली प्रिया की एंट्री
ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की कहानी में असली प्रिया यानी साक्षी तंवर की एंट्री होने वाली है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि साक्षी तंवर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज मैं को प्रमोट करने एकता कपूर के शो में जाएंगी।
View this post on Instagram
स्मिता पाटिल से हुई इमली की तुलना
सीरियल इमली में नजर आ रही टीवी अदाकारा सुंबुल तौकीर खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है। इस वीडियो में सुंबुल तौकीर खान आर्यन को करारा जवाब देती दिख रही है। सुंबुल तौकीर खान का ये अंदाज देखकर फैंस उनकी तुलना स्मिता पाटिल से कर रहे हैं।
View this post on Instagram
नागिन 6 में होगी इस हसीना की एंट्री
नागिन 6 में एक बार फिर से एक नई हसीना की एंट्री होने वाली है। जल्द ही टीवी अदाकारा मृदुला ओबेरॉय नागिन 6 का हिस्सा बनेंगीं। इससे पहले मृदुला ओबेरॉय भाग्यलक्ष्मी में नजर आ चुकी हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates