TV News of The Day: ब्रेकअप के बाद Varun Sood ने छोड़ी मुंबई, बेटियों की याद में खूब रोए Kaaranvir Bohra

TV News of The Day: आज दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद, जेनिफर विंगेट, तुषार कालिया और भूमिका गुरुंग जैसे सितारे सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको आज की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: March 8, 2022 5:14 PM IST

TV News of The Day: रोजाना की तरह आज भी टीवी की दुनिया में कई सितारे छाए रहे। कई सितारे अलग अलग वजहों से लाइमलाइट में बने हुए हैं। जहां एक तरफ तुषार कालिया ने सगाई कर ली है तो वहीं 'निमकी मुखिया' स्टार भूमिका गुरुंग भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इसके अलावा जेनिफर विंगेट की तस्वीरें भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। ब्रेकअप के बाद भी वरुण सूद सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको दिन भर की 5 बड़ी खबरों की जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज की टॉप 5 खबरें कौन सी हैं।

वेकेशन पर पहुंचीं जेनिफर विंगेट
टीवी अदाकारा जेनिफर विंगेट इन दिनों पहाड़ों की हसीन वादियों में समय बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर विंगेट बर्फ के बीच पोज देती नजर आ रही हैं।

ब्रेकअप के बाद घर लौटे वरुण सूद
टीवी एक्टर वरुण सूद ब्रेकअप के बाद अपने होमटाउन दिल्ली वापस लौट चुके हैं। वरुण सूद अब तक दिव्या अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 2 दिन पहले ही दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Varun Sood (@varunsood12)

'निमकी मुखिया' ने की शादी
टीवी शो 'निमकी मुखिया' स्टार भूमिका गुरुंग (Bhumika Gurung) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। भूमिका गुरुंग ने अपने बॉयफ्रेंड शेखर मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए हैं। भूमिका गुरुंग की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

तुशार कालिया ने की सगाई
डांस दिवाने के जज तुषार कालिया ने बीते दिन सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके तुषार कालिया ने इस बात का ऐलान कर दिया है। तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन को सगाई की अंगूठी पहनाई है।

अपनी बेटियों को याद करके रोए करणवीर वोहरा
टीवी एक्टर करणवीर वोहरा इस समय कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप में समय बिता रहे हैं। हाल ही में करणवीर वोहरा को कैमरे के सामने रोते हुए देखा गयाष करणवीर वोहरा अपनी बेटियों को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए।