Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

The UK07 Rider का काला सच! भाई कलम ने सरेआम खोली Anurag Dobhal की पोल, पत्नी संग की मारपीट!

Anurag Dobhal Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हालांकि, अब उनके उस क्लिप में किए गए सभी दावों को भाई कलम ने सबूत के साथ एक्सपोज कर दिए हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 5, 2026 8:37 PM IST

The UK07 Rider का काला सच! भाई कलम ने सरेआम खोली Anurag Dobhal की पोल, पत्नी संग की मारपीट!
अनुराग डोभाल के वीडियो की भाई कलम ने खोली पोल

Anurag Dobhal Controversy: 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) एक मशहूर यूट्यूबर हैं और उन्हें फैंस The UK07 Rider के नाम से जानते हैं. अनुराग अक्सर अपने ब्लॉग को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि, इन दिनों वो अपने एक वीडियो (Anurag Dobhal Video) को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए और अपने मां-बाप और भाई पर गंभीर आरोप लगाया. अनुराग डोभाल के आरोपों वाले वीडियो के सामने आने के बाद अब उनके भाई कलम डोभाल (Kalam Dobhal) ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. भाई ने यूट्यूबर के पत्नी संग मारपीट के काले सच से भी पर्दा उठाया है.

व्यूज के लिए अनुराग डोभाल ने फैलाया झूठ?

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के वीडियो सामने आने के बाद अब उनके भाई कलम डोभाल ने इंस्टाग्राम पर अनुराग के दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा- अनुराग ने ये सब सिर्फ व्यूज और अटेंशन पाने के लिए किया है. इसके साथ कलम ने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए और कहा कि, वो अपनी पत्नी ऋतिका के साथ मारपीटकरते थे.

'अनुराग ने पत्नी के साथ की थी मारपीट'

कलम ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं व्लॉगर नहीं हूं, इसलिए सबूत यहां शेयर कर रहा हूं. इतना सब सुनने के बाद भी अगर आप उसे सपोर्ट करते हैं तो, आपको थोड़ी मैच्योरिटी की जरूरत है.' कलम ने एक दूसरे पोस्ट में कहा कि, सारे सबूत उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर कुछ चैट के स्क्रीनशॉट्स के साथ शेयर किए हैं, जिसमें कथित तौर पर अनुराग ने अपने किसी करीबी दोस्त के सामने यह बात मानी है कि उन्होंने पत्नी ऋतिका चौहान को मारा था.

कलम ने खोले केस और वीडियो के राज

कलम ने अपने दूसरे पोस्ट इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'मैं अपने शब्दों का इंसान हूं. सारे सबूत मैंने अपने ब्रॉडकास्ट में दे दिए हैं और आप लोग चिल करो, ये सब इसका रोज का है, जो वो व्यूज के लिए करता है. एक तरफा कहानी पोस्ट कर दी भाई ने, लेकिन सच नहीं बताया. मेरा सभी फैंस के लिए मैसेज है कि इन सब में मत पड़ो. वो इंस्टाग्राम पर ये सब चीजें करना पसंद करता है. उसने मेरे और मम्मी-पापा के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया और जब वो कानूनी तौर पर हार तो उसने ये वीडियो शेयर की है.'

'अनुराग से अलग हो चुकी हैं ऋतिका'

कलम ने आगे खुलासा किया की अनुराग की पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया है. कलम ने आगे लिखा, 'इन सभी चीजों की वजह से पत्नी ऋतिका ने भी इसको छोड़ दिया है.' इस दौरान कलम ने एक पुराना वीडियो भी फिर से शेयर किया, जिसमें अनुराग और ऋतिका खुद कलम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इस पर कलम ने तंज कसते हुए लिखा, 'भाई ने व्यूज के लिए पूरी स्क्रिप्ट ही पलट दी.'

अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए ये गंभीर आरोप

आपको बता दें कि, अनुराग डोभाल का विवाद तब शुरू हुआ जब 5 मार्च 2026 को अनुराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें वो काफी इमोशनल और डिप्रेशन में नजर आ रहे थे. क्लिप में वो कहते नजर आए, 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा और भाई कलम और श्रेया होंगे. मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं और बस अब सोना चाहता हूं.'

[videourl width="720" height="1280" mp4="https://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2026/03/AQMa46H3zOcHoqj3tOvwRv1-2R5BjrEH4vLohDwhygrllaB82QPBz3dsFMCBDFQjLmUzsY0ZK4J4T9me_q_eYhRR..mp4"]

Anurag Dobhal का वीडियो देख टेंशन में आए फैंस

जैसे ही अनुराग का ये वीडियो उनके फैंस तक पहुंचा हर कोई परेशान हो गया और लोग उनकी मानसिक हालत को लेकर टेंशन में आ गए. हालांकि, अब भाई के दावों ने इस पूरी कहानी को एक नया ही मोड़ दे दिया है. फिलहाल इस मामले पर अनुराग या पत्नी ऋतिका की तरफ से कोई नई सफाई नहीं आई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.