सड़क पर दौड़ रहीं Urfi Javed को कार ने मारी जोरदार टक्कर, फैंस मांग रहे एक्ट्रेस की सलामती की दुआ

Uorfi Javed Video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्फी जावेद सड़क पर दौड़ रही हैं तभी एक कार उन्हें टक्कर मार देती है.

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: October 30, 2024 10:20 PM IST

Uorfi Javed Viral Video: टीवी की फैशन डीवा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने लुक्स और आउटफिट्स से फैंस के होश उड़ा देती हैं. उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं. अब हाल ही में उर्फी का एक शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं, तभी एक कार उन्हें टक्कर मार देती है. बाद में उर्फी जावेद गायब हो जाती हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

उर्फी जावेद को कार ने मारी टक्कर

इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि उर्फी जावेद सड़क पर दौड़ रही हैं तभी एक कार तेज रफ्तार में आती है और उन्हें जोरदार टक्कर मार देती है. वीडियो के ऊपर उर्फी जावेद ने लिखा है, 'भगवान को बोला कि मेरी सारी प्रॉब्लम गायब कर दो.' इस वीडियो में उर्फी ने ग्रीन कलर के टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'भगवान ने सुन ली आखिरकार.' बता दें कि उर्फी जावेद का यह वीडियो वैसे तो फनी है लेकिन लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब तंज कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

उर्फी जावेद का वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

उर्फी जावेद के इस फनी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उर्फी जावेद की क्रिएटिविटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.' बता दें कि एक्ट्रेस उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' से पहचान मिली थी. इस शो से उर्फी जावेद यूं तो पहले ही हफ्ते में बाहर हो गई थीं लेकिन शो में उनके लुक और फैशन सेंस ने सबके होश उड़ा दिए थे. इसके बाद उर्फी लगातार नए और अतरंगी आउटफिट्स के साथ सामने आईं, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया और इसी के साथ उर्फी की पॉपुलैरिटी भी बढ़ी. ऐसी ही और बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News) और एंटरटेनमेंट की खबर के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...