Urfi Javed ने जली हुई सिगरेट से बनाई ड्रेस, वीडियो देख लोग बोले- 'अब उर्फी सेहत के लिए हानिकारक'
Urfi Javed Video: मॉडल और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी ड्रेस के साथ नया प्रयोग किया है। उर्फी जावेद ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाया है।
Urfi Javed New Dress Video : टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 में नजर आ चुकीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। उर्फी जावेद कभी अपने यूनिक फैशन सेंस के साथ तो कभी यूनिक ड्रेसिंग सेंस से लोगों को हैरान कर देती हैं। उर्फी जावेद कब क्या पहनकर आ जाएंगी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी ड्रेस के साथ नया प्रयोग किया है। दरअसल, उर्फी जावेद ने सिगरेट के फिल्टर से ड्रेस बनाई है। उर्फी जावेद ने अपनी नई डेस पहनकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद ने बनाई नई ड्रेस
उर्फी जावेद ने रविवार को अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उर्फी जावेद के नए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने सड़क से जली हुई सिगरेट इकट्ठा कीं। इसके बाद उर्फी जावेद ने इन जली हुई सिगरेट से फिल्टर निकालक अपने लिए ड्रेस बना ली। उर्फी जावेद सिगरेट से बनी ड्रेस पहनी और इसका वीडियो शेयर किया है। उर्फी जावेद की नई ड्रेस के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
उर्फी जावेद के वीडियो पर आए रिएक्शन
उर्फी जावेद के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'क्रिएटिविटी का नेक्सट लेवल।' एक यूजर ने लिखा है, 'अरे भाई बस कर।' एक यूजर ने लिखा है, 'अब उर्फी सेहत के लिए हानिकारक हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये कितनी बदबू मार रही होगी इस टाइम।' इस तरह से यूजर्स ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट किए हैं।
उर्फी जावेद ने टीवी इंडस्ट्री में किया काम
उर्फी जावेद ने करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उर्फी जावेद ने कई टीवी शोज में काम किया है। हालांकि, उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' में आने के बाद जबरदस्त फेम मिला था। गौरतलब है कि हाल ही में उर्फी जावेद की सगाई की खबरें सामने आई थीं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।