Urfi Javed Gets Death Threats: अपने अतरंगी अंदाज और आउटफिट्स के फैंस के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज हों या फिर वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। बीते दिनों उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस फिल्म 'भूल भुलैया' से एक्टर राजपाल यादव के लुक को रिक्रिएट करती नजर आई थीं। अब इसी बीच उर्फी जावेद ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उर्फी जावेद ने अपने लुक के साथ-साथ राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की फोटो को भी शेयर किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी जावेद ने बताया कि इस लुक के कारण मुझे डेथ थ्रेट्स के साथ ही रेप की धमकियां भी मिल रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, "राजपाल यादव से किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं हुई लेकिन मैंने जब ये लुक रिक्रिएट कर लिया तो सबको मुझसे परेशानी हो गई। मुझे कई सारी डेथ थ्रेट्स और रेप की धमकियां मिल रही हैं, वो भी बिना किसी कारण के। 10 साल बाद भूल भुलैया मूवी का मैंने यह आउटफिट पहन लिया है तो बहुत सारे धर्म के रक्षक अचानक से जाग गए हैं। कोई भी रंग किसी धर्म का नहीं, कोई अगरबत्ती किसी धर्म की नहीं, कोई फूल किसी धर्म का नहीं।"
उर्फी जावेद (Urfi Javed) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उर्फी जावेद के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब आप मैच्योर होते हैं तो आपको पता चलता है कि उर्फी जावेद बिल्कुल सही हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "उर्फी सच जानती है, कुछ लोगों के पास वास्तव में कोई जिंदगी नहीं है। वह अपना जीवन स्वतंत्र रूप से जी रही है, इसीलिए सब पागल हो रहे हैं।" बता दें कि उर्फी जावेद की इंस्टाग्राम पर काफी लंबी- चौड़ी फैन फॉलोइंग है। उर्फी को इंस्टा पर 4.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।