उर्फी जावेद (Urfi Javed) टीवी की उन हसीनाओं में से एक हैं जो कि आए दिन ट्रोलिंग का सामना करती रहती हैं. एक समय था जब उर्फी जावेद के कपड़े देखते ही सोशल मीडिया पर हायतौबा मच जाती थी. लोग उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियोज देखकर अपनी आंख बंद कर लेते थे. सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाने के बाद अब उर्फी जावेद शांत हो चुकी हैं. हालांकि आज भी जब उर्फी जावेद मीडिया के सामने आती है तो बवाल मच जाता है. इस समय भी उर्फी जावेद ने हंगामा मचा रखा है. दरअसल बीते दिन उर्फी जावेद एक इवेंट में पहुंची थीं. इस इवेंट में उर्फी जावेद ने ऐसे कपड़े पहन लिए जिसकी वजह से उनका चलना ही दुश्वार हो गया. मीडिया के पास जाने के लिए उर्फी जावेद को ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उर्फी जावेद का वीडियो इस बात का सबूत है. सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
उर्फी जावेद की बनी मजाक
इस वीडियो में उर्फी जावेद ट्रॉली पर खड़े होकर कहती नजर आ रही हैं, मुझे चलने में दिक्कत हो रही थी तो होटल वालों ने तरस खाकर मुझे ये ट्रॉली दे दी. मुझे वैन्यू तक चलकर जाने में 20 मिनट लग जाएंगे. वीडियो में उर्फी जावेद व्हाइट कलर का खूबसूरत आउटफिट पहने नजर आ रही है. इस आउटफिट के साथ उर्फी जावेद ने हैवी मेकअप किया है और हाई हील्स कैरी की हैं. उर्फी जावेद को वीडियो में देखकर साफ पता चल रहा है कि उनको हिलने तक में दिक्कत हो रही है. यही वजह है जो अब तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्फी जावेद की मजाब बनानी शुरू कर दी है. लोग उर्फी जावेद को पागल बता रहे हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
टीवी सितारों भी चुगलियां करते आए नजर
इसके अलावा उर्फी जावेद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्फी जावेद जैसे ही कैमरे के सामने से हटीं वैसे ही टीवी सितारों ने उनकी मजाक बनानी शुरू कर दी. वीडियो में अली गोनी, जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर और ईशा मालवीय आपस में बात करते नजर आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि जिस तरह से अली, जन्नत जुबैर और ईशा मालवीय आपस में बात कर रहे हैं उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो उर्फी की मजाक बनारहे हैं. जन्नत जुबैर और ईशा मालवीय बात करते हुए एक दूसरे के साथ हंस रही हैं. अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates