Chandrika Dixit Second wedding was fake: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित सुर्खियों में बनी हुई हैं. लोग आमतौर पर चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) को वड़ापाव गर्ल के नाम से जानते हैं. कुछ समय पहले ही चंद्रिका दीक्षित ने कुछ तस्वीरें शेयर करके सनसनी मचा दी थीं. इन तस्वीरों में चंद्रिका दीक्षित दुल्हन बनकर किसी के साथ पोज देती नजर आई थीं, तस्वीरें देखकर लोगों को लगा था कि चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति को धोखा देते हुए दूसरी शादी कर ली है. जिसके बाद चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने भी उनको ताना मार दिया था. हालांकि चंद्रिका दीक्षित अब भी इस मिस्ट्री मैन के अलावा किसी और पर ध्यान देने को राजी नहीं हैं. चंद्रिका दीक्षित ने एक बार फिर से इस मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो शेयर कर दिया है. इस वीडियो ने चंद्रिका दीक्षित की दूसरी शादी की पोल खोलकर रख दी है. खबरों की मानें तो चंद्रिका दीक्षित ने कभी दूसरी शादी की ही नहीं थी. इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित इस मिस्ट्री मैन के साथ मिलकर दूल्हा-दुल्हन के कपड़े बेचते नजर आ रहे हैं.
चंद्रिका दीक्षित ने खूब बटोरी है लाइमलाइट
चंद्रिका दीक्षित वीडियो में बता रही हैं कि वो दुल्हन के लिबास में इतनी अच्छी क्यों लग रही हैं. चंद्रिका दीक्षित के इस वीडियो ने फैंस को सदमा दे दिया है. फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि चंद्रिका दीक्षित ने अपने फैंस को बेवकूफ बना दिया है. चंद्रिका दीक्षित को दुल्हन के लिबास में देखकर एक बार के लिए तो हर कोई धोखा ही खा गया था. हालांकि चंद्रिका दीक्षित की इस पोस्ट ने उनकी शादी की खबर को गलत साबित कर दिया है. अब चंद्रिका दीक्षित का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए थे आरोप
अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब चंद्रिका दीक्षित ने एक के बाद एक वीडियो पोस्ट करके हंगामा मचा दिया था. चंद्रिका दीक्षित ने दावा किया था कि उनका पति उनको बहुत परेशान कर रहा है. चंद्रिका दीक्षित ने कहा था कि वो घर में बच्चे संभाल रही हैं और उनका पति किसी के साथ चक्कर चला रहा है. चंद्रिका दीक्षित के इन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. किसी को भी यकीन नहीं हुआ था कि शादी के बाद चंद्रिका दीक्षित इतनी परेशान हैं. जिसके बाद अचानक ही चंद्रिका दीक्षित ने लोगों को शादी की खबर देकर सदमा दे डाला.
Subscribe Now
Enroll for our free updates