Vivian Dsena opens up about his Girlfriend Nouran Aly: कलर्स टीवी के सीरियल में नजर आ रहे विवियन डीसेना टीवी के उन सितारों में से एक हैं जिनकी पहली शादी नाकाम रही। शादी के कुछ समय बाद ही विवियन डीसेना ने अपनी पत्नी वाहबीज दोराबजी को तलाक दे दिया। विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। विवियन डीसेना ने आज तक भी अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही हलचल पर खुलकर बात नहीं की है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि विवियन डीसेना किसी विदेशी बाला को डेट कर रहे हैं। इसी बीच विवियन डीसेना ने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। विवियन डीसेना ने दावा किया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विवियन डीसेना इन दिनों मिस्र की रहने वाली नूरान अली को डेट कर रहे हैं। नूरान अली इजिप्ट की एक जर्नलिस्ट हैं। विवियन डीसेना बीते साढ़े चार साल से साथ हैं। अब विवियन डीसेना शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। शादी के बारे में बात करते हुए विवियन डीसेना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हां मां नूरान अली से प्यार करता हूं। हम दोनों जल्द ही शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। हम दोनों की पहली मुलाकात साढ़े चार साल पहले हुई थी।'
आगे विवियन डीसेना ने कहा, 'पहली मुलाकात में नूरान ने मेरा इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू देने से पहले मैंने नूरान को तीन महीने तक इंतजार करवाया। बाद में मेरी मैनेजमेैंट टीम ने नूरान अली को फोन करके मुंबई बुलाया। मुंबई में हम दोनों की दोस्ती हो गई। हमारी दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये बात किसी को पता ही नहीं चली। एक महीने में ही मुझे इस बात का यकीन हो गया कि मुझे प्यार हो गया है।'
विवियन डीसेना ने दावा किया, 'नूरान में काफी पेशियंस है। मेरे मामले में पेशियंस जरूरी है। मुझे उसकी बहुत सी क्वालिटीज पसंद है। वो बहुत ही ज्यादा ईमानदार है। आज के समय में लोग ईमानदान नहीं होते। मैं ऐसी लड़की की तलाश कर रहा था जो कि मेरी जिंदगी में फिट हो सके। नूरान वही लड़की है। वो मेरे साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार है। मैं जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोच रहा हूं।'
देखें विवियन डीसेना की तस्वीरें-
View this post on Instagram
नूरान के इंडिया से गहरा नाता रहा है। इस बात का खुलासा खुद नूरान ने किया है। इंटरव्यू के दौरान नूरान ने कहा, 'मैं बचपन से इंडिया को बहुत पसंद करती हूं। इजिप्ट के लोग इंडियन सेलीब्रिटीज को काफी पसंद करते हैं। मैं बहरीन में रह चुकी हूं। ऐसे में मैं बहुत से बॉलीवुड सितारों को जानती हूं। मैं इंडियन कल्चर से भी वाकिफ हूं। जब मैंने पहली बार विवियन डीसेना से मुलाकात की तो मुझे अजीब लगा। मैंने सोचा कि विवियन डीसेना खुद को समझता क्या है। कुछ समय बाद मुझे विवियन डीसेना समझ आने लगा।'