अगले महीने से शुरु होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 11' का रजिस्ट्रेशन, बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठने के लिए हो जाइए तैयार

जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन लाने वाले है अमिताभ बच्चन...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: April 16, 2019 3:39 PM IST

अमिताभ बच्चन के जाने माने रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को दर्शक बड़े ही चाव से देखते है। यही वजह है कि इस शो के आते ही टीआरपी लिस्ट में भी काफी उथल पुथल भी मच जाती है। कुछ हफ्ते पहले ही अमिताभ बच्चन ने इस शो के नए सीजन की ओर इशारा करते हुए एक नई तस्वीर को फैंस के साथ साझा किया था। अभी कुछ देर पहले ही सोनी चैनल ने इस शो के नए टीजर को लॉन्च किया है, जिसमें वह एक प्रतियोगी को इस शो में आने के लिए हिम्मत दे रहे है।

सामने आए इस टीजर में खुलासा किया गया है कि आगामी 1 मई से इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो जाएंगे। जी हां सामने आए इस प्रोमो में कौन बनेगा करोड़पति के ग्यारवें सीजन के रजिस्ट्रेशन डेट का खुलासा हो चुका है। इसी के साथ इस टीजर का टैगलाइन दिल को छू लेने वाला है। अमिताभ बच्चन के इस शो के प्रोमो में इस सीजन के टैगलाइन का भी खुलासा हो चुका है। इस शो का टैगलाइन है 'अगर कोशिश रखोगे जारी, तो केबीसी हॉट सीट पर बैठने की इस बार आपकी होगी बारी।'

(इसे भी पढ़ें- 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन ले कर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, टीआरपी लिस्ट में मचेगी उथल-पुथल)

इस प्रोमो में अमिताभ एक ऐसी महिला को नए सीजन में खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिख रहे है तो बीते कई साल से इस शो का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। अमिताभ इस महिला से कह रहे है कि वह धीरज रखते हुए एक और बार इस शो के लिए कोशिश करें।

(इसे भी पढ़ें- टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन की धमाकेदार वापसी, तैयारी शुरू, बिग-बी ने खुद दी जानकारी)

मेकर्स ने इस शो के प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, '1 मई से शुरु हो रहे है केबीसी के रजिस्ट्रेशन, अधिक जानकारी के लिए बने रहे अमिताभ बच्चन के साथ।'

नीचे देखें अमिताभ बच्चन के रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का धमाकेदार टीजर...

तो देर किस बात की फटाफट हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस शो का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्सुक है? साथ ही ये भी बताए कि आपको ये शो क्यों पसंद आता है?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...