संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) और आमिर अली (Aamir Ali) टीवी के स्टार कपल्स की लिस्ट में शुमार किए जाते हैं और दोनों की बॉन्डिंग हमेशा ही लोगों को बेहद अच्छी लगी है। लेकिन वो कहते हैं न कि हर बार जो दिखता है वो सही नहीं होता है। ऐसा ही कुछ इस बार इन दोनों के रिश्ते को लेकर भी हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और बात तलाक तक आ पहुंची है। एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल ने इस बारे में रिपोर्ट छापी है। Also Read - आमिर अली से अलग होने के बाद लगातार बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं Sanjeeda Shaikh, फैंस बोले 'आग ही लगा...'
इसे भी पढ़ें- शिवांगी जोशी-मोहसीन खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया तक टीवी के इन सितारों को सीरियल के सेट पर ही मिल गया था अपना प्यार, देखें लिस्ट Also Read - पति से अलग हो कर पहली ईद मनाने की तैयारियों में जुटी Sanjeeda Shaikh, लॉकडाउन में खूब सजी-धजी आई नजर
रिपोर्ट की मानैं तो दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे हैं और अपनी शादी में खुश नहीं है। आमिर अली और संजीदा शेख ने 7 साल पहले 2 मार्च 2012 में शादी की थी। संजीदा शेख ने टीवी की दुनिया में ‘क्या होगा निम्मो का’ टीवी शो से शुरुआत की थी। इसके बाद अदाकारा ने कई सारे टीवी शोज में काम किया और इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। वो टीवी शो नच बलिए (Nach Baliye) का भी हिस्सा रही और एक हसीना थी (Ek Haseena Thi) जैसे टीवी शो से दर्शकों को दीवाना बनाया। वहीं आमिर अली ने साल 2005 में साराभाई वर्सेज साराभाई से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। Also Read - Nach Baliye के डांस फ्लोर पर आग लगाने के बाद अब एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते है टीवी के ये 23 कपल्स, देखें List
इसे भी पढ़ें- 'नागिन' फेम मौनी रॉय ने जब संजीदा शेख को किया किस, इंटरनेट पर मचा हंगामा
इसके बाद एक्टर ने कहानी घर-घर की जैसे टीवी शो में काम किया। आमिर अली और संजीदा शेख एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी और आखिरकार दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया था। 7 साल पहले दोनों ने धूमधाम से परिवार वालों की रजामंदी से निकाह किया था। लेकिन अब अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की जिंदगी उथल-पुथल से गुजर रही है। आमिर अली और संजीता शेख की शादी में तनाव की खबरों से उनके फैंस में भी निराशा है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...