Shakti Anand और Smriti Irani के बीच क्या है असली रिश्ता? एक्टर ने खोला 'तुलसी' से जुड़ा अनसुना राज!

TV News: मनोरंजन की दुनिया में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि, कोई रिश्तों दशकों से चला आ रहा हो. एक ऐसे ही रिश्ते का खुलासा हाल ही में हुआ है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 8, 2026 8:20 PM IST

Shakti Anand और Smriti Irani के बीच क्या है असली रिश्ता? एक्टर ने खोला 'तुलसी' से जुड़ा अनसुना राज!

Shakti Anand On Smriti Irani: टीवी की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां रिश्ते पलभर में बनते और बिगड़ते हैं, वहीं इस बीच एक ऐसा रिश्ता सामने आया है, जो बचपन से लेकर अभी तक बना हुआ है और वो रिश्ता टीवी के जाने माने एक्टर शक्ति आनंद (Shakti Anand) और मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का है, जो वक्त की हर कसौटी को पार कर दोस्ती की नई मिसाल बना है. हाल ही में 'महादेव एंड सन्स' (Mahadev & Sons) के एक्टर शक्ति आनंद ने एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और कई खुलासे किए.

कैसा है स्मृति ईरानी संग शक्ति आनंद का बॉन्ड?

इन दिनों शक्ति आनंद (Shakti Anand) 'महादेव एंड सन्स' में नजर आ रहे हैं. इसी बीच उन्होंने टेली मसाला से खास बातचीत की. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'तुलसी' यानी स्मृति ईरानी के साथ अपने रिश्ते से पर्दा उठाया जो कैमरों की लाइट से दूर सालों पुराने भरोसे पर टिका हुआ है. शक्ति ने स्मृति संग अपनी बॉन्डिंग का जिक्र किया, जो बचपन से दोनों के बीच है.

TRENDING NOW

'फॉर्मल दोस्ती से कहीं ज्यादा...'

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में शक्ति आनंद ने पुरानी यादों के पिटारे को खोलते हुए बताया कि, उनका और स्मृति का रिश्ता महज काम तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके रिश्ते की जड़ें उनके बचपन से जुड़ी हुई हैं. वो दोनों एक ही जगह पले-बढ़े होने की वजह से उनके बीच जो कनेक्शन है वो आज के दौर की फॉर्मल दोस्ती से कहीं ज्यादा ऊपर है.

सालों बाद भी कैसी हैं स्मृति?

शक्ति आनंद (Shakti Anand) ने स्मृति ईरानी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'वह अभी भी वही है. स्मृति और मैं एक ही जगह के पले-बढे हैं, गोल मार्केट... तो आज भी हम वही कलेवा, नत्थू, वहां की चाट वहां की पानी पूरी तो हम सब वही बातें करते हैं. उनसे बात करने में मजा आता है और मजा इसलिए आता है, क्योंकि उनके साथ बैठकर हम फिर वही पुरानी बातें करते हैं.'

View this post on Instagram

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

17 साल बात स्मृति ने पर्द पर की वापसी

आपको बता दें कि, शक्ति आनंद इन दिनों अपने हालिया ऑन एयर हुए शो 'महादेव एंड सन्स' को लेकर चर्चा में हैं. इसी शो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने टेली मसाला से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने स्मृति संग अपनी बचपन की यादें ताजा करते हुए एक्ट्रेस के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की. वहीं अगर बात करें स्मृति ईरानी की तो एक्ट्रेस ने 17 साल बाद अपने आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से पर्दे पर वापसी की थी. जो साल 2025 में शुरू हुआ था.