Pankaj Dheer Death: टीवी और फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण की यादगार भूमिका निभाने वाले पंकज धीर का बुधवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. इलाज के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती चली गई, और आज यानी बुधवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
उनका इस तरह से जाना परिवार और फैंस के लिए बेहद दुखद है. इस खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है. आपको बता दें, पंकज धीर एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्ट और प्रोड्यूसर भी थे, उनके इसी डायरेक्श से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है, जो हर किसी को हैरान कर देता है.
दरअसल, पंकज धीर अपने डायरेक्शन की पहली फिल्म की शूट के दौरान उस शख्स से मिले जिन्हें देखकर उन्होंने उसे पहली ही नजर में अपनी बहू बनाने की ठान लिया थी, दरअसल हम बात कर रहे हैं, कृतिका सेंगर की, जो पंकज धीर की डायरेक्शन की पहली फिल्म में ऑडिशन देने पहुंची थी.
ऑडिशन देने पहुंची एक्ट्रेस बहू बनाने की ठानी
ये बात साल 2014 की है, जब पंकज धीर एक डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म को बना की तैयारी में थे, तभी एक्ट्रेस बनने की चाहत लेकर कृतिका सेंगर उस फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंचीं थीं. फिर क्या था पंकज धीर ने जैसे ही कृतिका को देखा उनका बात करने का तरीका, कॉन्फिडेंस और उनकी सादगी ने मानों पंकज को इंप्रेस कर दिया हो.
उन्हें कृतिका की ये सारी बातें इतनी पसंद आई कि उन्होंने ठान लिया था, कि फिल्म में भी कृतिका को रेल देना है, साथ में उन्हें अपने घर की बहू यानी बेटे निकितिन धीर की जीवनसाथी बनाना है.
फिर ऐसे हुई बेटे से कृतिका की शादी
फिर पंकज ने बिल्कुल देर न करते हुए कृतिका से अपने बेटे निकितिन धीर को लेकर बात करनी शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने कृतिका के परिवार से मुलाकात की और रिश्ते की बात आगे बढ़ाई. दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म के लिए कृतिका ऑडिशन देने पहुंची थीं, वहीं से उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी शुरू हुई. कुछ समय की मुलाकातों के बाद निकितिन और कृतिका दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी के बंधन में बंध गए.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं कृतिका सेंगर
कृतिका सेंगर टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने 'झांसी की रानी' , 'कसम तेरे प्यार की' , 'पुनर्विवाह' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है. वहीं निकितिन धीर भी 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार किरदारों से पहचान बना चुके हैं. पंकज धीर के इस किस्से से साफ है कि कभी-कभी एक फैसला कैसे जिंदगी की दिशा बदल देता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates