दोस्तों जैसे ही साल 2017 का दिसम्बर महीना शुरु हुआ है, हर जगह सलमान खान की खबरें आना शुरु हो गई है। एक तरफ उनकी नई फिल्म टाइगर ज़िंदा है रिलीज होने जा रही है तो दूसरी तरफ उनका टेलीविजन शो बिग बॉस 11 चल रहा है। इसके साथ-साथ एक और ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे।
आपको याद होगा कि हमने आपको कुछ दिन पहले यह बताया था कि सोनी चैनल बहुत ही जल्द सलमान खान का मशहूर शो 10 का दम का नया सीजन लाने के बारे में सोच रहा है। उस समय शो से जुड़े ऑफीशिल्स ने भी मीडिया को यह जानकारी दी थी कि चैनल ने इसके बारे में सलमान खान से बात की है और बहुत ही जल्द इसका ऐलान कर दिया जायेगा।
आज वो दिन आ गया है। जी हां, हमें मिली जानकारी के अनुसार 10 का दम का नया सेट बनना भी शुरु हो गया है। जैसे ही सलमान खान बिग बॉस 11 की शूटिंग खत्म करेंगे वैसे ही वो 10 का दम की शूटिंग शुरु कर देंगे। सोर्स का कहना है कि भाईजान 10 का दम, टाइगर ज़िंदा है की रिलीज के बाद ही शुरु कर पायेंगे क्योंकि इससे पहले वो फिल्म के प्रमोशन और बिग बॉस 11 में बिजी रहेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो साल 2018 के पहले महीने में 10 का दम की शूटिंग शुरु हो जानी चाहिए।
अब भाईजान का यह नया शो चैनल पर कितने बजे आयेगा और कब से आयेगा ? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि इन सारी चीजों का ऑफीशियल अनाउंसमेंट चैनल बहुत जल्द ही करेगा। आपको बता दें कि 10 का दम का पहला सीजन साल 2008 में रिलीज हुआ था और दूसरा सीजन साल 2009 में। दोनों ही सीजन लोगों के द्वारा काफी पसंद किए गए थे। अब शो का तीसरा सीजन 8 साल के बाद आ रहा है। जिस कारण लोगों में काफी उत्साह है।