Also Read
स्टार प्लस का जाना माना शो ये है मोहब्बतें दर्शकों को काफी लम्बे समय से एंटरटेन करता आ रहा है। खैर बीते कई महीने से ये शो टीआरपी के मामले में काफी मशक्कत कर रहा है। निर्माताओं के तमाम कोशिशों के बावजूद भी ये शो टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। बात करें इस सीरियल के करेंट ट्रैक की तो इस समय इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है।
हाल ही में इस शो में युग नाम के शख्स की एंट्री हुई है, जिसकी वजह से आलिया और भल्ला परिवार की जिंदगी में उथल पुथल मच गई है। दिलचस्प बात यह है कि युग को आलिया से पहली नजर में ही प्यार हो गया है और वह उसे किसी भी कीमत पर पा लेना चाहता है। मौका देखकर वार करने वाला करण इस मौके को हाथ से नहीं जाने देगा। रेड ड्रेस में 'ये हैं मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाई गजब की अदा, तस्वीर देख फैंस की भी थम गईं सांसे
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की माने तो करण इसी समय युग को भल्ला परिवार के खिलाफ खूब भड़काएगा। करण धीरे-धीरे युग के प्यार को पागलपन में बदल देगा। बता दें कि इस वजह से आलिया के सामने एक ऐसी मुसीबत खड़ी होने वाली है जिससे निकल पाना उसके लिए काफी मुश्किल है। ‘ये हैं मोहब्बतें’ स्टार विदिशा श्रीवास्तव की हॉट तस्वीरें बनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
दरअसल करण ऐसी चाल चलने वाला है, जिसकी वजह से सालों बाद आलिया के सामने उसका अतीत आ खड़ा होगा। आपको बता दें कि सालों पहले आलिया को हासिल करने के लिए आदी ने खुद को खत्म करने की कोशिश की थी। अब करण के छलावे में आकर युग भी आलिया को भी ठीक वैसी ही स्थिति में डालने वाला है। फिलहाल तो देखना होगा कि आलिया इस स्थिति से बाहर कैसे निकलेगी? क्या इस आलिया को इस मुसीबत से रोहन बाहर लेकर आएगा या फिर आलिया खुद ही इसका हल निकालेगी? वैसे आप इस सीरियल के अगले एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...