हाल ही में खबरें आर ही थी कि स्टार प्लस का जानामाना शो 'ये हैं मोहब्बतें' दर्शकों को अब अलविदा कहने जा रहा है। माना जा रहा था कि खराब टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला ले किया है। अभी तक फैंस इस सीरियल को लोग दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की जबरदस्त केमेस्ट्री की वजह से देखना पसंद करते थे। अगर बात की जाए अभी के ट्रैक की तो फिलहाल शो में आलिया के किरदार पर पूर फोकस बना हुआ है और यही वजह है कि लोग शो से दूरी बना रहे हैं।
इसी बीच जब इस खबर के बारे में दिव्यांका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी से बात की गई तो इन दोनों ने ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसको सुन कर 'ये हैं मोहब्बतें' के फैंस एक बार तो राहत की सांस ले ही लेंगे। आपको बता दें कि दोनों हसीनाओं ने शो के बंद होने की खबर को अफवाह बताया है।
‘ये है मोहब्बतें’ में आलिया के सामने खड़ी होने वाली है बड़ी मुसीबत, सालों बाद सामने आ जाएगा अतीत
जब इस खबर की सच्चई जानने के लिए दिव्यांका ने से बात की गई तो उन्होंने न तो शो बंद होने पर हामी भरी और न ही शो के आगे बढ़ने पर कोई सफाई दी। वही दूसरी तरफ जब अनीता हसनंदानी से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये कब हुआ। मुझ इस खबर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। आपको यह अफवाह किसने बताई। यह शो पिछले 6 साल से चल रहा है और लोगों का पसंद बना हुआ है ऐसे में मेकर्स सीरियल को भला क्यों बंद करेंगे।'
जल्द ही बंद हो सकता है ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘कृष्णा चली लंदन’, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप
हो सकता है कि अनीता की बात सच हो। वैसे भी काफी समय से खबरें आ रहा है कि मेकर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि तर्ज पर इस सीरियल का भी स्पिन ऑफ बनाने की प्लनिंग कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस स्पिन ऑप का नाम 'ये हैं चाहतें' रखा जाएगा। बहरहाल आगे क्या होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...