Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 April, 2022: स्टार प्लस का दमदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की जोड़ी के साथ-साथ शो में आने वाले मोड़ को भी खूब पसंद किया जा रहा है। बीते दिन प्रणाली राठौड़ के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि कुमार सानू अक्षरा और अभिमन्यु के संगीत में एंट्री करते हैं और खूब धूम भी मचाते हैं। दूसरी ओर बिरला फैमिली अक्षरा को ताने मारने से नहीं थकती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब जल्द ही ऐसा मोड़ आने वाला है, जो सबको हिलाकर रख देगा। Also Read - TRP List 25th Week 2022: टीआरपी में बजा बन्नी चाई होम डिलीवरी के नाम का डंका, तो क्या औंधे मुंह गिरी अनुपमा?
अभिमन्यु के साथ चीटिंग करेगी अक्षरा: अभिमन्यु और अक्षरा के बीच संगीत में कड़ा कॉम्पिटीशन होता है जिसमें अभिमन्यु जबरदस्त डांस करता है। यह देख अक्षरा कंचे फेंक देती है, जिसपर पैर पड़ते ही अभिमन्यु गिर जाता है। यह देखकर पहले तो अक्षरा का मुंह उतर जाता है और सब सीरियस हो जाते हैं, लेकिन बाद में अभिमन्यु हंस देता है, जिससे अक्षू भी राहत की सांस लेती है। हालांकि हर्ष बिरला, अभि को चार बातें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वह अभिमन्यु को भी अक्षरा के खिलाफ भड़काते हैं।
Also Read - चारू असोपा और राजीव सेन ने किया शादी तोड़ने का फैसला, तलाक से पहले लगाए एक-दूसरे पर संगीन आरोप
अक्षरा पर शक करेगा अभिमन्यु: हर्ष, अभिमन्यु को अक्षरा के खिलाफ भड़काते हैं, जिससे वह आकर बार-बार अक्षरा को चीटर कहता है। वह अक्षरा से कहता है कि वह ऊपर से शरीफ और अंदर से चीटर है। इसपर अक्षरा उसे जवाब देती है कि उसने फैमिली को जिताने के लिए हलकी सी चीटिंग की है, लेकिन इस जवाब पर अभिमन्यु का शक बढ़ जाता है। वह हर्ष की बातें सोचने लगता है। Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा के बीच होगी तीसरे की एंट्री, फिर पटरी से उतरेगा दोनों का रिश्ता
अभिमन्यु को पता चलेगा आरोही का काला सच: संगीत के बीच प्राइवेट इंवेस्टिगेटर मंजरी के एक्सीडेंट के वीडियो की फुटेज लेकर आ जाता है। वह बताता है कि कार में दो लड़किया थीं और कार के नंबर से मालिक का पता लगाया जा सकता है। जैसे ही अभिमन्यु पूछता है कि क्या वे अभी तक मालिक का पता नहीं लगा पाए हैं, इसपर इनवेस्टिगेटर उन्हें बताता है कि कार का मालिक कोई और नहीं आरोही गोयनका है। यह बात सुनते ही अभिमन्यु के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।