अभिरा ने अरमान को दिया आखिरी मौका
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. अरमान और अभिरा के रिश्ते की डगमगाती नाव अब एक नए किनारे की तलाश में है. शो में अब एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. कहानी में हम देख रहे हैं कि अरमान को अपनी गलतियों का एहसास हो चुका है. वह अभिरा के सामने घुटनों पर है और अपने किए की माफी मांग रहा है. अरमान का कहना है कि उसका प्यार कभी कम नहीं हुआ, लेकिन अभिरा के दिल में बैठा डर उसे पीछे खींच रहा है.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आप देखेंगे कि अभिरा बड़ी ही मासूमियत और ईमानदारी से अरमान के सामने अपना दर्द बयां करती है. वह कहती है कि उसे अरमान के प्यार पर नहीं, बल्कि उसके स्टैंड लेने की काबिलियत पर शक है. उसे डर है कि कल फिर कोई तीसरा आएगा, अरमान को भड़काएगा और अरमान फिर से उसे अकेला छोड़ देगा. अभिरा का यह रिजेक्शन का डर दर्शकों के दिल को छू गया है, जहां वह अरमान से मदद मांगती है कि वह इस असुरक्षा को कैसे खत्म करे.
जहां पूरा पोद्दार परिवार दादी-सा के साथ बाहर बर्फ का गोला खा रहा है ताकि अरमान-अभिरा को एकांत मिल सके, वहीं घर के अंदर एक बड़ी डील हो रही है. अभिरा, अरमान को एक आखिरी मौका देने के लिए तैयार तो है, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ. अभिरा अरमान से कहती है, "मुझे तुम पर पूरी तरह भरोसा तो नहीं हुआ है, लेकिन तुम्हारी कोशिशें देख कर तसल्ली जरूर मिली है." वह अरमान को कहती है कि अगर वह वाकई इस रिश्ते को सुधारना चाहता है, तो उसे कपल काउंसलिंग के लिए चलना होगा. अरमान यह सुनकर हैरान रह जाता है. उसे लगता है कि उनके पर्सनल मामले कोई अजनबी कैसे सुलझा सकता है? लेकिन अभिरा साफ कर देती है कि यह उसकी आखिरी शर्त है. अगर अरमान 4 बजे काउंसलिंग सेंटर पहुंचता है, तभी यह रिश्ता आगे बढ़ेगा.
अभिरा, अरमान को कपल काउंसलिंग के लिए बुलाती है. अरमान इस बात से उलझन में है कि कोई जाए या ना जाए. तब अभिरा उसे कहती है कि अगर वह वाकई खुद को बदला हुआ साबित करना चाहता है, तो उसे उसके साथ इस सेशन में आना ही होगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.