Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अभिमन्यु संग स्क्रीन पर रोमांस करेगी प्रियंका चौधरी, देख अंकित का होगा बुरा हाल!!

Harshad Chopda And Priyanka Chahar Choudhary Will Work Together: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों साथ में म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। आइए आपको इससे जुड़ी डिटेल देते हैं।

By: Kavita  |  Published: March 22, 2023 10:03 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अभिमन्यु संग स्क्रीन पर रोमांस करेगी प्रियंका चौधरी, देख अंकित का होगा बुरा हाल!!

Harshad Chopda and Priyanka Chahar Choudhary Will Work Together: प्रियंका चाहर चौधरी और हर्षद चोपड़ा दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। प्रियंका ने बिग बॉस 16 में रहकर शेरनी का टैग हासिल किया है। इतना ही नहीं, उनकी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग के भी लाखों लोग दीवाने हैं। दूसरी तरफ हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) भी किसी से कम नहीं हैं। वह सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और इन दिनों सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु बनकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। लेकिन अब यह दोनों कलाकार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं, जिस वजह से प्रियंका और हर्षद चोपड़ा के फैंस काफा ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

साथ करेंगे म्यूजिक वीडियो

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हर्षद चोपड़ा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर एक फैन पेज द्वारा यह मजेदार खबर फैंस को दी गई है, जिसमें बताया गया है कि दोनों को एक म्यूजिक वीडियो के लिए अप्रोच किया गया था, जिसके लिए दोनों की तरफ से हां कर दी गई और अब जल्द ही प्रियंका और हर्षद चोपड़ा इस गाने की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। हालांकि, इस एक खबर ने फैंस को एक्साइडेट कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या यह खबर सच है। तो कुछ लोगों को कहना है कि दो सुंदर लोगों को एक साथ देखने का वह इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

देखें पोस्ट

अंकित गुप्ता संग नजर आई थीं प्रियंका

हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करने से पहले प्रियंका चाहर चौधरी अपने करीबी दोस्त अंकित गुप्ता के साथ नजर आई थीं। दोनों का एक गाना रिलीज हुआ, जिसका टाइटल 'कुछ इतने हसीन' है। इस गाने को फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया गया। गाने में प्रियंका और अंकित की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिली, जिसने फैंस को खुश कर दिया था। बता दें कि दावा किया जा चुका है कि प्रियंका और अंकित एक दूसरे को डेट करते हैं लेकिन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है।