Pankhuri Awasthy Rode Announced Her Pregnancy: पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े टीवी इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल हैं, जिन्हें फैंस एक साथ देखकर हमेशा खुश होते हैं। अब दोनों ने अपने फैंस के बीच एक गुड न्यूज शेयर की है। पंखुडी अवस्थी और गौतम रोडे शादी के बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां, पंखुडी प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया। कपल का यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी खुश हो गए हैं। अब हर कोई सोशल मीडिया के जरिए कपल को ढेर सारी बधाई दे रहा है।
दरअसल, पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) ने इंस्टाग्राम पर एक एनिमेशन वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति गौतम के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में पंखुड़ी और गौतम की जर्नी है। वीडियो में दोनों की डेटिंग, शादी और फिर प्रेग्नेंसी के बारे में बताया गया है। इस वीडियो के मुताबिक, पंखुड़ी की डिलीवरी इसी साल 2023 में होगी। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा परिवार बढ़ रहा है और जैसे-जैसे हम इस नए फेज को अपनाते हैं और इन नई भूमिकाओं को निभाने के लिए खुद को तैयार करते हैं, हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'
देखें पोस्ट
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सरगुम मेहता ने लिखा है, 'बधाई हो।' गौहर खान ने कमेंट में लिखा, 'बहुत बहुत बधाई और आशीर्वाद। भगवान परिवार को हर नए कदम पर आशीर्वाद दें।' इसी तरह फैंस भी पंखुड़ी और गौतम को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। बता दें कि गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी की पहली मुलाकात हिट सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल के सेट पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कम ही लोग जानते हैं कि दोनों के बीच 14 साल का एज गैप हैं। लेकिन इसके बावजूद पंखुड़ी और गौतम ने 2018 में शादी रचा ली थी।