Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, कहा 'सुशांत की मौत पर चुप क्यों हैं?'

सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले में चुप रहने वाले सेलेब्स को शिल्पा एस रायजादा ने खूब खरी खोटी सुनाई है।

By: Garima Singh  |  Published: September 14, 2020 12:24 PM IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, कहा 'सुशांत की मौत पर चुप क्यों हैं?'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीना बीत चुका है और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े-बड़े कलाकारों ने इस मामले में अपनी चुप्पी साधे रखी है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अहम किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा एस रायजादा ने अब बॉलीवुड सेलेब्स पर अपना गुस्सा निकाला है। शिल्पा एस रायजादा का कहना है कि वो लम्बे समय से देख रही है कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से किसी ने भी अपनी आवाज नहीं उठाई हैं।

शिल्पा एस रायजादा ने कहा है कि, 'मैं चाहती हूं कि सुशांत को न्याय मिले। इस मामले में बॉलीवुड के लोग चुप क्यों है? ये समझ से परे है। किसी भी बड़े कलाकार ने सुशांत (Sushant Singh Rajput) केस में एक शब्द भी नहीं कहा है। आमतौर पर ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन इस मामले में सभी चुप हैं। ये लोग वही लोग है जो हर एक मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं लेकिन इस मामले में किसी ने भी अपनी आवाज नहीं उठाई है और ये काफी दुखद है।'

'दिल बेचारा' देखकर दुखी हुई शिल्पा
शिल्पा एस रायजादा ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' देखी है। इस फिल्म को देखने के बाद शिल्पा एस रायजादा काफी इमोशनल हो गई थी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा है कि, 'इस फिल्म को देखने के बाद लोग जिस तरह से सुशांत की तारीफ करने में जुटे हुए थे, अगर ऐसा पहले कर दिया होता तो शायद स्थिति कुछ और ही होती।'

फैंस कर रहे हैं ये मांग
वहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुशांत के फैंस की मांग है कि इस केस को ड्रग एंगल की बजाय मर्डर एंगल से जांचा जाए।


About the Author

Garima Singh