Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का दमदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों धमाल पर धमाल मचाए जा रहा है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु यानी प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। फैंस को भी उनकीशादी का बेसब्री से इंतेजार है। खास बात तो यह है कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी बहुत ही धूम-धाम से की जा रही है, जिसे देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि ये मात्र शूटिंग है। इससे जुड़े वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। Also Read - करण मेहरा को धोखा दे रही थीं पत्नी निशा रावल, एक्टर बोले, '11 महीने से गैर मर्द मेरे घर में...'
बेहद खूबसूरती से हुई अक्षरा की एंट्री: शादी के मंडप में अक्षरा की एंट्री किसी राजकुमारी से कम नहीं रही। जहां उसके दोनों तरफ औरतें अपने हाथ में बड़े से दिये लेकर चलती नजर आईं तो वहीं अक्षरा शादी के जोड़े में बिल्कुल राजकुमारी की तरह एंट्री करती दिखाई दी। इस वीडियो को देख फैंस भी हैरान रह गए कि ये शादी असली है या मात्र शूटिंग।
Also Read - Cannes 2022: हिना खान ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, चौथे लुक ने आते ही मचा दिया कहर
अक्षरा ने डाला अभिमन्यु के गले वरमाला: अक्षरा और अभिमन्यु की शादी से जुड़े एक वीडियो में दोनों स्टेज पर खड़े नजर आए। इतना ही नहीं, जहां अभिमन्यु, अक्षरा के सामने घुटनों पर बैठ गया तो वहीं अक्षरा ने भी बहुत ही प्यार से उसके गले में वरमाला डाली। इस वीडियो को लेकर फैंस भी सुपर एक्साइटेड नजर आए।
Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा का साथ छोड़ेगा अभिमन्यु, शादी के दो दिन बाद ही मायके चली जाएगी नई दुल्हन
नायरा और कार्तिक की तरह डांस करेंगे अभिमन्यु और अक्षरा: जिस तरह नायरा ने अपनी शादी में डांस करते हुए एंट्री की थी और बाद में कार्तिक के साथ भी जमकर नाची थी। कुछ उसी तरह अभरा और अभिमन्यु भी अपनी शादी में स्टेज पर डांस करते हुए नजर आएंगे। इससे जुड़ा वीडियो भी खूब सुर्खियों में है, जहां अक्षू और अभिमन्यु स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कोरियोग्राफ उन्हें स्टेप समझाते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।