Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: असल जिंदगी में 'ढ़ाई किलो का हाथ' लेकर घूमती है अभिरा की दादी सास?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की दादीसा का अपना ही रौब है. पूरे पोद्दार परिवार औ बिजनेस पर केवल कावेरी का ही राज चलता है. कावेरी की मर्जी के बिना तो पोद्दार हाउस में एक पत्ता तक नहीं हिल पाता है. कवेरी जिस चीज पर हाथ रख देती है वो सोना बन जाता है. असल जिंदगी में भी कावेरी किसी से कम नहीं है.. एक जमाने में कावेरी यानी अनीता राज बॉलीवुड की दुनिया पर राज कर चुकी हैं. आज के समय में अनीता राज टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं. आए दिन अनीता राज का शो टीआरपी में धमाल मचाता रहता है. वहीं अनीता राज भी बड़ी की ठाठबाट से जिंदगी जी रही हैं. हालांकि असल जिंदगी में कावेरी छुईमुई नहीं है. असल जिंदगी में तो अनीता राज के पास ढ़ाई किलो का हाथ है, जिससे वो किसी की भी हालत खराब कर सकती हैं, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात का बात सबूत अनीता राज का इंस्टाग्राम है, जिससे पता लगता है कि बॉलीवुड की इस हसीना का दिन तो केवल जिम से शुरू होता है.
जिम में पसीना बहा बहाकर अनीता राज ने खुद को बहुत फिट रखा हुआ है. अनीता राज को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि उनकी उम्र 63 है. भले ही आज अनीता राज सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में सास के किरदार निभा रही हों लेकिन एक जमाने में वो भी फैंस के दिलों की धड़कन थीं. अनीता राज प्रेम गीत (1981), नौकर बीवी का (1983), जमीन आसमान (1984), और गुलामी (1985) में काम कर चुकी हैं. पूरे बॉलीवुड में अीता राज की खूबसूरती के चर्चे हुआ करते थे.
नौकर बीवी का में अनीता राज ने धर्मेंद्र को अपने इशारों पर खूब नचाया था. माना जाता है कि शादी के बाद भी धर्मेंद्र अनीता राज के प्यार में पड़ गए थे. हालांकि अनीता राज और धर्मेंद्र की लव स्टोरी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी. उस जमाने में इन दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आज भी स्टाइल के मामले में अनीता राज किसी से कम नहीं हैं. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर अक्सर अनीता राज के आगे बाकी हसीनाएं फीकी लगती हैं. साड़ी पहनकर अनीता राज कमाल लगती हैं. इस उम्र में भी अीता रज एक शानदार फिगर की मालकिन हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…