Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने किया अभिरा से प्यार का इजहार, क्या अब खत्म होंगी दोनों के बीच की दूरियां?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट प्रोमो में अरमान ने एक बार फिर अभिरा के सामने अपने प्यार का इजहार किया है. जहां अरमान अपनी गलतियों पर रो रहा है, वहीं फैंस इस प्रपोजल को अरमान की आदत पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 4, 2026 8:40 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर-घर में फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों प्यार, पछतावा एक साथ देखने को मिल रही है. अरमान और अभिरा की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों को स्क्रीन से चिपका दिया है, लेकिन इस बार अरमान का प्रपोजल केवल रोमांस नहीं, बल्कि कई सवाल भी साथ लेकर आया है. स्टार प्लस के इस लंबे समय से चल रहे शो में अरमान और अभिरा की प्रेम कहानी अब एक रोमांटिक जगह पर आ खड़ी हुई है. शो के ताजा प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जहां एक तरफ अरमान की बेबसी है और दूसरी तरफ फैंस का तार्किक गुस्सा.

अरमान ने अभीरा को किया प्रपोज

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान अपने दिल में चल रही कशमकश को और दबा नहीं पाता है. वह अभिरा के सामने अपने घुटनों पर होता है और अपनी गलतियों का कच्चा चिट्ठा खोल देता है. अरमान का हाथ कांप रहा है और आंखों में आंसू हैं. वह कबूल करता है कि वह हर बार अभिरा के लायक बनने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार नाकाम हो जाता है. अरमान का यह कहना कि "असफलता में मैंने अपना रिकॉर्ड बना रखा है", वह साफ तौर पर कहता है कि दुनिया इधर की उधर हो जाए, लेकिन उसका प्यार केवल अभिरा के लिए था और रहेगा.

अभिरा की चुप्पी और सस्पेंस

जब अरमान अपनी भावनाओं का सैलाब अभिरा के सामने उड़ेलता है, तब अभिरा किसी पुतला की तरह शांत खड़ी रहती है. अरमान उसे पूरी आजादी देता है कि वह उसे ठुकरा दे, लेकिन साथ ही एक उम्मीद भी जताता है कि शायद इस बार उसे हां सुनने को मिले. अभिरा की यह खामोशी दर्शकों की धड़कनें बढ़ा रही है. क्या वह पुरानी कड़वाहट भूलकर अरमान का हाथ थामेगी? या फिर पोद्दार परिवार के दिए जख्म उसे पीछे हटने पर मजबूर कर देंगे?

फैंस का फूटा गुस्सा

दिलचस्प बात यह है कि इस प्रपोजल सीन को लेकर फैंस की दो राय बन गई है. सोशल मीडिया पर दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा अरमान के व्यवहार से नाराज है. फैंस का कहना है कि अरमान का पैटर्न बन चुका है पहले अभिरा का अपमान करना, फिर रोना और माफी मांगकर उसे वापस पाने की कोशिश करना. कई दर्शकों ने तो यहां तक कह दिया कि अरमान को अभिरा से प्यार नहीं, बल्कि उसकी अपनी जरूरत और लालच है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.