Eisha Singh Rejected Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि सीरियल की कहानी में एक बार फिर बदलाव आएगा। मेकर्स इस सीरियल में लीप की प्लानिंग कर रहे हैं और इस पर काम भी शुरू हो गया है। इन दिनों सीरियल में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों अक्षरा और अभिमन्यु के रोल में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल में लीप के साथ ही प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा नजर नहीं आएंगे। इन दोनों की जगह लीड रोल में नए चेहरे होंगे। मेकर्स ने कई सेलेब्स को अप्रोच किया है, जिसमें ईशा सिंह भी हैं। दावा है कि ईशा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने से मना कर दिया है।
ईशा सिंह ने इस वजह से किया इनकार
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सीरियल की कहानी को लीप की ओर बढ़ा दिया है। इसी वजह से लगातार नए कलाकारों के लिए ऑडिशन भी हो रहे हैं। इस सिलसिले में मेकर्स ने अक्षरा की बेटी के लिए ईशा सिंह (Eisha Singh) को अप्रोच किया, जो आखिरी बार सीरियल बेकाबू में नजर आई थीं। ये सीरियल तो ज्यादा नहीं चला, लेकिन ईशा और शालीन भनोट की जोड़ी काफी पसंद किया गया। मेकर्स ने ईशा को लीड रोल के लिए अप्रोच किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने शो में आने से मना कर दिया। ईशा सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। आने वाले दिनों में वह अपने साइन प्रोजेक्ट पर ही काम करना चाहती हैं। इसी वजह से ईशा सिंह ने ये शो ठुकरा दिया है।
View this post on Instagram
शो में हो सकती है फहमान खान की एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने फहमान खान को भी अप्रोच किया है। फहमान इन दिनों फ्री हैं। उनका सीरियल 'धर्मपत्नी' ऑफ एयर हो गया है। ऐसे में एक्टर ये रिश्ता क्या कहलता है में एंट्री ले सकते हैं। इस पर फहमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने अभी ही अपना एक सीरियल खत्म किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ नहीं पता कि क्या बातचीत हो रही है। शायद अप्रोच.... मेरी मेरे मैनेजर से बात हुई है और वो मुझे सारी बातें नहीं बताते हैं। इसी वजह से मुझे नहीं पता कि बातचीत कितनी दूर तक पहुंची है और जब मुझे ठीक से कुछ नहीं पता तो मैं कोई कमेंट भी नहीं करना चाहता हूं।'
Subscribe Now
Enroll for our free updates