Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode Review: खलनायिका बनी तान्या का सीन देख खौला फैंस का खून, मेकर्स को दिखाई औकात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode Review: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में नया ड्रामा होगा. तान्या पोद्दार हाउस में हंगामा करेगी, जिससे दादी सा का खून खौल जाएगा. अरमान अभिरा की वो बोलती बंद कर देगी.

By: Kavita  |  Published: October 27, 2025 2:21 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode Review: खलनायिका बनी तान्या का सीन देख खौला फैंस का खून, मेकर्स को दिखाई औकात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode Review: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ढेर सारा तमाशा हो रहा है. अरमान और अभिरा एक हो गए हैं, लेकिन दोनों की जिंदगी में ढेर सारी परेशानियां बनी हुई हैं. युवराज की एंट्री हुई. मेकर्स शो में युवराज को बड़े ही तामझाम के साथ लेकर आए थे, लेकिन युवराज को सिर्फ दो दिन देखकर फैंस निराश हो गए हैं और अब अभिरा-अरमान की जिंदगी में दो नए विलेन की एंट्री हो गई है, जिस वजह से फैंस भड़क गए हैं. तान्या शो की नई खलनायिका बनी है और ये चीज फैंस को कुछ समझ नहीं आया.

तान्या बनी विलेन

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि तान्या पोद्दार हाउस में नया तमाशा करेगी. वह अभिरा और अरमान को खूब सुनाएगी. इतना ही नहीं, वह विद्या से भी माफी की मांग करेगी, जिस वजह से दादी सा का गुस्सा फूट पड़ेगा, लेकिन तान्या को कोई फर्क नहीं पडे़गा. वह मायरा को भी नहीं छोड़ेगी. तान्या के इस रूप से साफ है कि मेकर्स शो की नई विलेन तान्या को बना रहे हैं. अब वह किसी न किसी वजह से पोद्दार हाउस में ड्रामा करेगी और अभिरा-अरमान का सुख चैन छीनेगी. इसके अलावा, एक अमीर बाप की बिगड़ी औलाद की एंट्री भी शो में हुई है. मेकर्स का ये ट्विस्ट देख फैंस चिढ़ गए हैं और अब हर कोई मेकर्स की क्लास लगा रहा है. फैंस का मानना है कि युवराज के सीन और लंबे होने चाहिए थे. इसके अलावा, तान्या को सस्ती तान्या मित्तल (बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट) की तरह बताया गया है. आइए आपको एक-एक पोस्ट दिखाते हैं.

TRENDING NOW

देखें कमेंट्स

नए ट्रैक से होगा पोद्दार हाउस में हंगामा

बता दें कि शो में नया हंगामा होने वाला है. शो में नया विलेन अरमान और अभिरा का वीडियो बना लेगा. ये वीडियो दोनों के प्राइवेट मोमेंट का होगा, जिस वजह से दोनों की बदनामी होने का डर होगा. शो का ये ट्रैक पोद्दार हाउस को हिलाने का काम करेगा, जिसके बाद तान्या को एक बार फिर अभिरा-अरमान क सुनाना का मौका मिल जाएगा.