Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, अरमान-अभिरा की जिंदगी में आएगा तूफान; TRP में आएगा उछाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया तूफान आने वाला है. सीरियरल में ढेर सारे ट्विस्ट के बीच एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है. आइए आपको इसके नाम बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: December 24, 2025 12:05 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, अरमान-अभिरा की जिंदगी में आएगा तूफान; TRP में आएगा उछाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Cast: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालात इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं. सीरियल में मेकर्स रोज नया ट्विस्ट लेकर आने की कोशिश कर रहे हैं. इस वजह से रोज नया तमाशा भी हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद फैंस का ध्यान ये रिश्ता क्या कहलाता है नहीं खीच पा रहा है. ये शो कई बार नंबर दो पर रहा है लेकिन काफी समय से सीरियल टॉप 3 से भी बाहर है. ऐसे में मेकर्स ने नई ट्रिक अपनाई है. शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स कहानी में नया एंगल लेकर आ रहे हैं. शो में नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया तूफान आएगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अबीर और कियारा की शादी का ट्रैक चल रहा है और सेट से सामने आए फोटोज से पता चल गया है कि कपल की शादी काफी धूमधाम से होने वाली है, लेकिन इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने के लिए तैयार है और अब इसी लिए सीरियल की कहानी में छेड़छाड़ होगा. शो में अब नए कलाकार की एंट्री होगी और इसका असर भी अभिरा-अरमान की जिंदगी पर होगा. दावा है कि सीरियल में एक्ट्रेस अंजू जाधव की एंट्री होगी. मीडिया रिपोर्ट में अंजू जाधव का नाम सामने आया है और दावा किया गया है कि अंजू अरमान क्लोज होने की कोशिश करेगी. दावा है कि सीरियल में अंजू वकील अनिका की भूमिका निभाएंगी और और अनिका अभिरा की मुलाकात एक इवेंट में होगी. इसके बाद ही वह धीरे धीरे कहानी से जुड़ जाएगी. अनिका शो में अरमान से कैसे टकराती है और कैसे वह अभिरा-अरमान की जिंदगी में तूफान लाती है? ये देखने वाली बात होगी.

TRENDING NOW

इन टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं अंजु जाधव

बता दें कि अंजू जाधव ने टीवी के कई शोज में काम किया है. वह 'दिल दे कर देखो', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे कई शोज का हिस्सा रही हैं और अब वह अपनी एंट्री से ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को बदलने वाली है. फैंस अब ये भी देखना चाहते हैं कि क्या अनिका के रोल में अंजू अरमान के साथ अच्छी लगती है या नहीं... हालांकि, अनिका के अलावा कृष भी अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान लाने वाला है. यानी शो काफी मजेदार होने वाला है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.