Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गलती से अभिरा के कमरे में घुसेगा अरमान, कहानी में बढ़ेगा सस्पेंस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 1 June: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अरमान और अभिरा एक बार फिर से टकराने वाले हैं. सुबह होते ही अरमान और अभिरा को अफसोस होने वाला है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 1, 2026 7:22 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 1 June: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी पहले से ज्यादा उलझ चुकी है. अबतक फैंस को लग रहा था कि अभिरा और अरमान गलतफहमी की वजह से दूर हैं. हालांकि गलतफहमी दूर होने के बाद भी दोनों करीब नहीं आ पा रहे हैं. एक घर में रहने के बाद भी अजनबी की तरह रह हैं. समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक आपने देखा, कावेरी अभिरा को अरमान के कमरे में लेकर जाती है. सालों बाद अरमान के कमरे में आकर अभिरा बहुत इमोशनल हो जाती है. वहीं विद्या अपने कमरे में बैठकर खूब आंसू बहाती है. अभिरा भी अपनी बेटी को याद करके इमोशनल हो जाती है. मायरा कसम खाती है कि वो अब अभिरा को जरा भी परेशान नहीं करेगी. इसी बीच 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने को है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखकर अभिरा की चीख निकल जाएगी.

अभिरा के कमरे में घुसेगा अरमान

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, रात होते ही अभिरा मायरा पर प्यार लुटाएगी. लंबे समय बाद अभिरा मायरा के साथ सोने वाली है. इस दौरान अभिरा बताएगी कि ये एक एपने से कम नहीं है. दूसरी तरफ सुबह होते ही अरमान अभिरा के कमरे में घुस जाएगा. अरमान को ये बात याद ही नहीं रहेगी कि वो अपना कमरे अभिरा को दे चुका है. अरमान को देखकर अभिरा अकंफर्टेबल हो जाएगी. ऐसे में अरमान अभिरा से माफी मांगेगा. अभिरा की हरकतें देखकर अरमान को इस बात का एहसास होगा कि वो अभिरा को खो चुका है.

कावेरी को दर्दभरी दास्तान सुनाएगा अरमान

अरमान ये बात कावेरी को बताने वाला है. कावेरी अरमान से कहेगी कि बीते 8 सालों में बहुत बार अभिरा उसे हासिल करने की कोशिश कर चुकी है. ऐसे में सब कुछ भुला पाना अभिरा के लिए आसान नहीं होगा. अरमान भी ये बात मानेगा कि उसने अभिरा के साथ बहुत गलत किया, वो भी विद्या के कहने में आकर... अरमान पछतावे की आग में जलेगा.

अभिरा के आगे हाथ पैर जोड़ेगी मायरा

अरमान फैसला करेगा कि वो अभिरा को जरा भी परेशान नहीं करेगा. वो अभिरा की जिंदगी से जाने का फैसला करने वाला है. जल्द ही मायरा को पता चलेगा कि उसके माता पिता अलग होने वाले हैं. ऐसे में मायरा अभिरा के पास भीख मांगने जाएगी. मायरा कहेगी कि अभिरा को अरमान को एक और मौका दे देना चाहिए. ये बात सुनकर अभिरा को सदमा लगने वाला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…