अभिरा को मौत के घाट उतारने अस्पताल जाएगी मेहर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 12 April 2026: रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और समृद्धि शुक्ला (Samridhi Shukla) के सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की इस समय हवा टाइट हो रही है. टीआरपी में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के बहुत बुरे हाल हो चुके हैं. ऐसे में मेकर्स ने एक बार फिर से सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में शादी का मंडप सजा दिया है. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा, अभिरा मेहर का फोन लेकर बुरा फंस जाती है. मेहर अभिरा पर हमला करती है. जिसके बादल अभिरा की जान खतरे में पड़ जाती है. डॉक्टर्स अभिरा को बचाने की बहुत कोशिश करते हैं. वहीं अरमान को समझ नहीं आता है कि अभिरा शादी की रस्मों के बीच आखिर कहां चली गई. इसी बीच सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है. इस बार मेहर अपने ही बनाए जाल में बुरा फंस जाएगी. ऐसा होते ही अभिरा और अरमान के मिलन का रास्ता खुल जाएगा.
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अरमान को पता चलेगा कि अभिरा कैसे अस्पताल पहुंच गई. अभिरा की हालत के बारे में सुनकर अमान परेशान हो जाएगा. अरमान बिना देर किए परिवार के साथ असपताल पहुंच जाएगा. यहां पर मेहर भी अरमान के पीछे-पीछे जाएगी. मेहर फैसला करेगी कि वो कैसे भी करके अभिरा की जान ले लेगी. मेहर अभिरा को मारने के लिए उसके कमरे में जाएगी. हालांकि इस बार मेहर की चाल उस पर ही उल्टी पड़ने वाली है. इस बार अरमान मेहर को रंगे हाथ पकड़ने वाला है. अरमान मेहर से पूछेगा कि वो अभिरा के साथ क्या कर रही है.
इसी बीच अभिरा को भी होश आ जाएगा. होश आते ही अभिरा अरमान को मेहर की करतूतों के बारे में बताने वाली है. अभिरा कहेगी कि कैसे मेहर ने उसकी जान लेने की कोशिश की. पोल खुलते ही मेहर घबरा जाएगी. मेहर अभिरा को ही गलत बताएगी. वहीं विद्या भी मेहर को सपोर्ट करेगी. इसी बीच कावेरी विद्या की फटकार लगाने वाली है. वहीं अरमान और मायरा दोनों समझ जाएंगे कि कैसे मेहर सबको बेबकूफ बना रही थी. सच बाहर आते ही अरमान मेहर और अपनी शादी तोड़ने का ऐलान कर देगा. इसी के साथ अभिरा को अरमान के करीब जाने का एक और मौका मिल जाएगा. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…