Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चोरीछिपे अरमान को नींद की दवाईयां देगी अभिरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 12 June: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इस समय बवाल मचा हुआ है. अभिरा जान चुकी है कि अरमान की हालत खराब है. ऐसे में अभिरा अरमान के हाथ धोकर पीछे पड़ गई है. अभिरा बार-बार अरमान को याद दिला रही है कि वो बीमार है. समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) के शो में अब तक आपने देखा, अभिरा अरमान को बताए बिना उसका केस सुलझाने का फैसला करती है. वहीं अरमान को समझ नहीं आता कि उसे इतनी नींद क्यों आ रही है. बावजूद इसके अरमान कुलकर्णी का केस हाथ में ले लेता है. दिशा को समझ नहीं आता है कि वो कैसे अभिरा और अरमान की मदद करे. मन ही मन दिशा को बहुत बुरा लगता है. हालांकि बुआ सा की वजह से दिशा अपनी जबान बंद कर लेती है. इसी बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है.
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, रात में अचानक ही अभिरा के घर की लाइट चली जाएगी. अंधेरे में मायरा अपने पुराने घर को मिस करने वाली है. इस दौरान अभिरा अपनी बेटियों से नाराज हो जाएगी. वहीं अरमान अंधेरे में टॉर्च लेकर घूमने वाला है. इसी बीच एक आदमी अभिरा को अरमान की दवाईयां देकर जाने वाला है. इस शख्स से दवा मिलते ही अभिरा डॉक्टर को फोन घुमाने वाली है.
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में अभिरा अरमान के डॉक्टर को फोन करेगी. डॉक्टर अभिरा को बताएगा कि अरमान को नींद की गोली देना कितना जरूरी है. अभिरा कहेगी कि अरमान कभी भी नींद की दवा नहीं लेगा. डॉक्टर अभिरा को बताएगी कि अरमान को बचाने के लिए ऐसा करना ही होगा. ऐसे में अभिरा चोरीछिपे अरमान को नींद की दवा देना शुरू करने वाली है.
जल्द ही अरमान अपना केस जीतने के लिए निकल जाएगा. कोर्ट में लोग अरमान की मजाक बनाने वाले हैं. अरमान बेइज्जती होने के बाद भी हार नहीं मानेगा; खराब तबीयत में भी काम करने वाला है. इसी बीच अरमान की तबीयत खराब होने वाली है. अरमान की अचानक ही याददाश्त चली जाएगी. अरमान के बीमार पड़ने पर अभिरा पूरी तरह से अकेली पड़ने वाली है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…