Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान अलग हो गए हैं लेकिन 8 साल बाद दोनों जल्द ही टकराने वाले हैं. अरमान अपनी बेटी मायरा को हॉस्टल भेज रहा है और अभिरा भी मुक्ति को पढ़ाई के लिए हॉस्टल भेज रही है. बीते एपिसोड में मायरा को सभी लोग अंडरगार्मेंट्स खरीदने लेकर जाते हैं और अभिरा भी मुक्ति के साथ उसी शॉप पर जाती है. वहां पर मायरा अभिरा को याद करके पैनिक हो जाती है और कहीं छुप जाती है. अब अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि सभी लोग उसकी तलाश में जुट जाएंगे और फिर विद्या अरमान को मायरा के मिसिंग होने की बात बताएगी.
मायरा को आएगा पैनिक अटैक
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान उसी शॉप पर पहुंच जाएगा जहां सब होंगे और वह सबको खूब सुनाएगा. इसके बाद सभी लोग पोद्दार हाउस चले जाएंगे और अरमान मायरा की तलाश में जुट जाएगा. मायरा कार में छुपी होगी. अरमान वहां तक पहुंच जाएगा. अभिरा को भी अजीब लगेगा. वह भी बार बार मायरा को याद करेगी और वह थोड़ा उदास हो जाएगी. इसके बाद अरमान मायरा से पूछेगा कि क्या उसे मां की याद आ रही है लेकिन मायरा साफ मना कर देगी और अपने आंसू साफ करके कार में ठीक से बैठ जाएगी. अरमान मायरा की हालत देखकर काफी उदास होगा और सोचता है कि वह मायरा को मां वाला प्यार नहीं दे पा रहा. इसके लिए भी वह अभिरा को जिम्मेदार ठहराता है.
मायरा की हालत का होगा खुलासा
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान आठ साल पुरानी बातें याद करेगा. जब अभिरा उसे छोड़कर चली गई थी और इस वजह से मायरा की हालत काफी खराब होती है. छोटी मायरा अभिरा को खूब याद करती है और रूम से भी बाहर नहीं आती. अरमान उसे याद करता है और दादी सा भी उसकी तलाश में मसूरी चली जाती है, लेकिन यहां पर अभिरा नहीं होती. इसके बाद विद्या नई चाल चलती है. अरमान अभिरा को फोन करने के लिए कहता है तो विद्या फोन करती है और झूठ बोल देती है कि अभिरा ने वापिस आने के लिए फोन पर मना कर दिया है. वह सबके सामने झूठ बोलती है और अरमान खुद से फोन करता है तो अभिरा का फोन स्वीच ऑफ होता है, जिस वजह से अरमान भड़क जाता है. इस बीच मायरा की हालत खराब होती जाती है और वह अपना एग्जाम छोड़ देती है.
अभिरा से बदला लेगा अरमान
आगे दिखाया जाएगा कि विद्या की इन घटिया चालों से अभिरा विलेन बन जाती है और अरमान का दिल पत्थर का हो जाता है. वह अभिरा से नफरत करने लगता है और तभी उसे कस्टडी के पेपर्स मिलते हैं, जो अभिरा भेजती है. ये सबकुछ विद्या का किया होता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफहिंदी .
Subscribe Now
Enroll for our free updates