Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 May, 2022: स्टार प्लस का दमदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण टीआरपी की लिस्ट में छाया हुआ है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो चुकी है, साथ ही धीरे-धीरे उनकी कहानी भी आगे बढ़ रही है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया था कि अभिमन्यु और अक्षरा की रस्में पूरी करने के लिए मंजरी गोयनका फैमिली को भी अपने घर बुलाती है। लेकिन वहां पहुंचने के बाद बिरला परिवार उससे अच्छे से व्यवहार नहीं करता है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। Also Read - TRP List 25th Week 2022: टीआरपी में बजा बन्नी चाई होम डिलीवरी के नाम का डंका, तो क्या औंधे मुंह गिरी अनुपमा?
म्यूजिक डिपार्टमेंट को बंद करने का फैसला करेंगे आनंद और हर्ष: जहां अभिमन्यु, अक्षरा के लिए सपने सजाता है तो वहीं हर्ष म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करने के बारे में बातचीत करते हैं। वह कहते हैं कि म्यूजिक थेरेपी जैसा भी कोई डिपार्टमेंट होता है क्या। दूसरी ओर आनंद कहते हैं, "हमारे हॉस्पिटल के लिए जो बेहतर होगा, हम वही करेंगे।" वह पूरी तरह से म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करके आईवीएफ डिपार्टमेंट शुरू करने का फैसला करते हैं। उनकी ये बातें अक्षरा सुन लेती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाता है। Also Read - चारू असोपा और राजीव सेन ने किया शादी तोड़ने का फैसला, तलाक से पहले लगाए एक-दूसरे पर संगीन आरोप
रस्मों से परेशान होंगे डॉक्टर आनंद और हर्ष: अभिमन्यु और अक्षरा अपने पूरे परिवार के साथ रस्में अदा करते हैं और इस दौरान काफी शोर भी होता है। इस बात से डॉक्टर हर्ष और आनंद परेशान हो जाते हैं। डॉक्टर हर्ष गुस्सा होते हुए कहते हैं, "ये कैसे लोग हैं, कितना शोर कर रहे हैं ये लोग। यहां मीटिंग कैसे हो पाएगी।" वहीं महिमा भी इस बात पर नाराज हो जाती है। Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा के बीच होगी तीसरे की एंट्री, फिर पटरी से उतरेगा दोनों का रिश्ता
ससुरालवालों के बीच पिसेगी अक्षरा: हर्ष म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करने के लिए कहता है, जिसे सुनते ही अभिमन्यु भड़क जाता है और कहता है, "आपने मेरी मां के सपनों को तो दबा दिया, लेकिन मैं अक्षरा के साथ ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा। इस बात से अक्षरा परेशान हो जाती है और कहती है, 'म्यूजिक डिपार्टमेंट चलेगा या नहीं ये आपका फैसला होगा, लेकिन मेरा फैसला यह है कि...।"
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।