Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'उसने मेरा फायदा उठाया...' अब किसके खिलाफ जहर उगेगा अरमान, एटीट्यूड दिखाएगी अभिरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 2 June: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान और अभिरा फिर से साथ आ चुके हैं. हालांकि साथ आकर भी अभिरा और अरमान पास नहीं हैं. अभिरा अपने अतीत को भूलने के लिए तैयार नहीं है. अभिरा और अरमान को समझ नहीं आ रहा है कि अपने अतीत को भुलाकर कैसे आगे बढ़ा जाए. वहीं कावेरी और मायरा अभिरा और अरमान को मिलाने के लिए पापड़ बेल रही हैं. कावेरी बार-बार अभिरा और अरमान को याद दिलाती है कि वो अब भी पति-पत्नी हैं. यही वजह है कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित के शो में ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक आपने देखा, अरमान अभिरा से बात करने से मना कर देता है. अरमान देखता है कि अभिरा दोनों बेटियों के साथ बहुत घुलमिल गई है. ये बात जानकर अरमान के दिल को सुकून मिलता है. वहीं कावेरी अभिरा को अरमान के कमरे में रहने के लिए कहती है. इसी बीच 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक और भूचाल आने वाला है.
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, कावेरी बार बार अरमान से बात करने वाली है. कावेरी कहेगी कि अरमान को अभिरा से माफी मांगनी चाहिए. अरमान कावेरी से कहेगा कि अभिरा पुरानी बातें भूलने के लिए राजी नहीं है. माफी मांगने के बाद भी वो किसी की नहीं सुन रही है. कावेरी दावा करेगी कि बार बार माफी मांगने से सब ठीक हो जाएगा. वहीं अरमान अभिरा के लौटने का फैसला करेगा.
अरमान कहेगा कि वो इस बार अभिरा के पीछे नहीं भागेगा. इस दौरान अरमान विद्या को खून कोसने वाला है. अरमान दावा करेगा कि उसकी मां की वजह से वो उस हाल में पहुंच गया है. अरमान ऐलान करेगा कि अब से वो किसी पर भी भरोसा नहीं करने वाला है. दूसरी तरफ अभिरा अपनी बेटियों के साथ समय बिताएगी. अपने बच्चों को साथ देखकर अभिरा बहुत खुश होने वाली है.
मायरा मौका मिलते ही अभिरा से बात करने वाली है. वो दावा करेगी कि अभिरा को अरमान के साथ फिर से शादी कर लेनी चाहिए. मायरा अभिरा को याद दिलाएगी कि उसने भी अपनी मां को एक मौका दिया है. इस बार अरमान को भी एक मौका मिलना चाहिए. मायरा के लाख कहने के बाद भी अभिरा अरमान को भाव नहीं देगी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…